{"_id":"6aa53927e5a0e9ed3b011458","slug":"video-shop-locks-broken-cigarettes-and-cash-worth-thousands-stolen-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दुकान के ताले तोड़ हजारों की सिगरेट और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दुकान के ताले तोड़ हजारों की सिगरेट और नकदी चोरी
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नुनिहाई में शुक्रवार तड़के चोरों ने कोल्डड्रिंक्स की दुकान के ताले तोड़कर हजारों रुपये की सिगरेट और नकदी चोरी कर ली। सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक को ताले टूटे मिले। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है। नुनिहाई निवासी सोनू की घर से कुछ दूरी पर सोनू कोल्ड ड्रिंक्स के नाम से दुकान है। सोनू के भाई के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे रोजाना की तरह दुकान बंद की गई। शुक्रवार सुबह सोनू दुकान खोलने पहुंचे तो मुख्य गेट के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो बड़ी संख्या में सिगरेट के पैकेट गायब थे और गल्ले में रखी नकदी भी नहीं थी। दुकान संचालक के मुताबिक करीब 10 हजार रुपये की सिगरेट और पांच हजार रुपये की नकदी चोरी हुई है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग में चोर वारदात को अंजाम देता दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर चोर की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।