{"_id":"6aafbcbdba2f3249b50cd852","slug":"video-ram-sita-aarti-package-priced-at-5-lakh-at-janakpuri-mahotsav-in-agra-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जनकपुरी महोत्सव में पांच लाख के पैकेज में आरती, स्वागत-सम्मान का भी दावा; अध्यक्ष बोले- ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जनकपुरी महोत्सव में पांच लाख के पैकेज में आरती, स्वागत-सम्मान का भी दावा; अध्यक्ष बोले- ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं
जनकपुरी महोत्सव 2026 के नाम पर पांच लाख रुपये (+जीएसटी) के स्पॉन्सरशिप पैकेज का प्रस्ताव सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। पैकेज में स्पॉन्सर को भगवान श्रीराम-माता सीता की आरती का अवसर देने से लेकर महोत्सव परिसर में ब्रांडेड गेट लगाने तक की सुविधाओं का दावा किया गया है। हालांकि जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने साफ किया है कि समिति अथवा उनकी ओर से ऐसा कोई प्रस्ताव तैयार या अनुमोदित नहीं किया गया है। सामने आए पैकेज में पांच लाख रुपये (+जीएसटी) के बदले सात सुविधाओं का उल्लेख है। इनमें महोत्सव में स्पॉन्सर का विशेष स्वागत और सम्मान, श्रीराम-सीता जी की आरती का अवसर, स्पॉन्सर के नाम का ब्रांडेड गेट, प्रचार के लिए दो विशेष स्टॉल, परिसर की एलईडी स्क्रीन पर विज्ञापन, महोत्सव की स्मारिका में प्रचार और विभिन्न आयोजनों में ब्रांड विजिबिलिटी शामिल बताई गई है। पैकेज में आयोजन 7, 8 और 9 अक्तूबर को सिकंदरा स्थित भावना एस्टेट में होने की जानकारी दी गई है। विज्ञापन और बुकिंग के लिए संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं। जनकपुरी महोत्सव समिति अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि जनकपुरी महोत्सव समिति 2026 अथवा उनकी ओर से किसी प्रकार की सुविधा प्रदान करने के लिए कोई प्रस्ताव नहीं बनाया गया है और न ही ऐसे किसी प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया है। जब तक उनके कार्यालय के स्तर से कोई आधिकारिक पत्र जारी न किया जाए, तब तक इस तरह के किसी प्रस्ताव का संज्ञान नहीं लिया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।