Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi telephone conversation ukraine president zelenskyy

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जेलेंस्की से की बातचीत: भारत ने फिर दोहराया- बातचीत और कूटनीति से निकले जंग का समाधान

Mon, 09 Nov 2026 07:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 09 Nov 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
pm modi telephone conversation ukraine president zelenskyy
पीएम मोदी और राष्ट्रपति जेलेंस्की - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से फोन पर बात की। दोनों नेताओं के बीच जारी संघर्ष से जुड़े हालिया घटनाक्रम पर बातचीत हुई। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस पर अपना दृष्टिकोण साझा किया।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के मानवीय दृष्टिकोण को दोहराया। उन्होंने कहा कि भारत का रुख लगातार एक जैसा रहा है। इस संघर्ष का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिये होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए होने वाले हर प्रयास में भारत योगदान देने को तैयार है।
विज्ञापन


भारत और यूक्रेन के संबंधों पर क्या हुई चर्चा?
दोनों नेताओं ने भारत और यूक्रेन के आपसी संबंधों को और मजबूत करने के उपायों पर भी चर्चा की। अलग-अलग क्षेत्रों में यह सहयोग बढ़ाने पर बात हुई। इसका मकसद दोनों देशों के लोगों को लाभ पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed