{"_id":"6aaf63b156444fdd7104b88b","slug":"video-ithm-tourism-week-2026-tourism-premier-league-shimla-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: आईटीएचएम में खेल प्रतियोगिताओं के साथ पर्यटन सप्ताह 2026 का आगाज, टूरिज्म प्रीमियर लीग में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: आईटीएचएम में खेल प्रतियोगिताओं के साथ पर्यटन सप्ताह 2026 का आगाज, टूरिज्म प्रीमियर लीग में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह
Ankesh Dogra
Updated Sun, 20 Sep 2026 10:10 AM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पर्यटन एवं आतिथ्य प्रबंधन संस्थान (आईटीएचएम) में विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पर्यटन सप्ताह 2026 का शुक्रवार को खेल प्रतियोगिताओं के साथ शानदार आगाज हुआ। पर्यटन सप्ताह के पहले चरण में टूरिज्म प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा के साथ टीम भावना और अनुशासन का परिचय दिया।
इस वर्ष पर्यटन सप्ताह की थीम “हिम विरासत—जहां विरासत जीवंत है, संस्कृति जुड़ती है और पर्यटन सतत बनता है” रखी गई है। इसी भावना को केंद्र में रखते हुए सप्ताहभर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
18 से 21 सितंबर 2026 तक चलने वाली टूरिज्म प्रीमियर लीग के पहले दिन विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। क्रिकेट, वॉलीबॉल, रस्साकशी, बैडमिंटन, शतरंज और कैरम जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भागीदारी की।
खेल मैदान में खिलाड़ियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। विद्यार्थियों ने अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने के साथ अनुशासन और खेल भावना का भी परिचय दिया। वहीं, साथी विद्यार्थियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोहर लाल, अध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय रहे। विक्रांत भारद्वाज, सहायक आचार्य एवं क्रिकेट प्रशिक्षक, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस अवसर पर आईटीएचएम के निदेशक प्रोफेसर नितिन, प्रोफेसर सुषमा रेवळ चुघ, प्रोफेसर सोनिया खान, प्रोफेसर चंदर मोहन परशीरा, विशाल मेहरा, विनीत कमल और विकास पांडेय सहित शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
खेलों के जरिए नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रयास
आईटीएचएम के अनुसार टूरिज्म प्रीमियर लीग का उद्देश्य विद्यार्थियों को अकादमिक गतिविधियों के साथ खेलों के माध्यम से नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, अनुशासन, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा जैसे गुण विकसित करने का अवसर देना है।
पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में इन कौशलों को महत्वपूर्ण माना जाता है। विद्यार्थियों को टीम के साथ काम करने, जिम्मेदारी निभाने और विभिन्न परिस्थितियों में समन्वय स्थापित करने का अनुभव खेल गतिविधियों के माध्यम से मिल रहा है।
इस आयोजन में हिमालयन वैगाबॉन्ड और टच हाइट हिमालया की ओर से सहयोग प्रदान किया जा रहा है। सहयोगी संस्थाएं विद्यार्थियों को खेल और पर्यटन संबंधी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं।
खेल प्रतियोगिताओं के बाद पर्यटन सप्ताह के तहत कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 23 सितंबर को उद्घाटन दिवस, 24 सितंबर को युवा विद्यालय दिवस और 25 सितंबर को उद्यमिता दिवस मनाया जाएगा।
वहीं, 26 सितंबर को लोक नृत्य प्रतियोगिता, समापन समारोह और मेगा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन प्रस्तावित है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से हिमाचल की लोक संस्कृति, विरासत और पर्यटन को विद्यार्थियों के साथ जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
पर्यटन सप्ताह की थीम के अनुरूप आयोजन में हिमाचल की संस्कृति, विरासत, स्थानीय समुदाय, उद्यमिता और सतत पर्यटन को साझा मंच देने पर जोर दिया जा रहा है। पहले दिन खेल गतिविधियों से शुरू हुआ यह आयोजन विद्यार्थियों के उत्साह और भागीदारी के साथ आगे बढ़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।