{"_id":"6aaed7273c3b556fa909beb3","slug":"video-uproar-at-hospital-over-youth-death-in-agra-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अस्पताल में युवक की माैत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना स्थित गोयल सिटी हॉस्पिटल में भर्ती मरीज की मौत छिपाकर कई दिन तक वेंटिलेटर पर रखने, इलाज के नाम पर करीब पांच लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को मृतक शैलेश का ऑपरेशन करने के नाम पर पैर काट दिया गया और वेंटिलेटर पर ही ऑपरेशन किया गया। शनिवार को जानकारी पर परिजन ने करीब दो घंटे तक हंगामा किया। कोटकी निवासी शैलेश 12 सितंबर की रात करीब आठ बजे मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहा था। कोटकी क्षेत्र में एटा रोड पर पीछे से आ रही बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल शैलेश को 11 बजे करीब उपचार के लिए ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज-2 स्थित गोयल सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। परिजन का आरोप है कि 13 सितंबर को ही शैलेश की मौत हो गई थी, लेकिन अस्पताल स्टाफ और डॉक्टरों ने इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी। परिवार को मरीज से मिलने भी नहीं दिया गया और लगातार उसका उपचार होने की जानकारी दी जाती रही। इस दौरान करीब पांच लाख रुपये इलाज के नाम पर लिए जाने का आरोप है। शनिवार को गांव के कई लोग शैलेश को देखने अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि स्टाफ और डॉक्टरों ने उनके साथ अभद्रता की और मरीज से मिलने नहीं दिया। इसके बाद गांव के लोगों ने जबरन अंदर जाकर देखा तो शैलेश मृत मिला। उन्हें पहले से ही उसकी मौत का शक था। शनिवार को मौत की जानकारी मिलने पर 85 हजार का बिल थमा दिया। मामले की जानकारी मिलने पर गरीब सेना के अध्यक्ष बाल योगी मौके पर पहुंचे। तो परिजन हंगामा कर दिया। इस बीच सड़क भी जाम हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस समझा-बुझाकर शांत कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।