{"_id":"6aae95ddfefb9d038f055aa1","slug":"video-protest-held-against-encroachment-and-illegal-passenger-transport-operations-in-bah-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बाह में अतिक्रमण और डग्गेमारी के खिलाफ कराया प्रदर्शन, व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कराया मुंडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बाह में अतिक्रमण और डग्गेमारी के खिलाफ कराया प्रदर्शन, व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कराया मुंडन
आगरा इटावा स्टेट हाईवे पर बाह के बस अड्डे के आसपास अतिक्रमण एवं डग्गेमार वाहनों के चलते लगने वाले जाम को लेकर 17 सितंबर को उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल प्रतिनिधि सभा के बाह नगर अध्यक्ष मनमोहन पांडेय धरने पर बैठे थे। रात में कार्यवाही का आश्वासन देकर उनको धरने से उठाया गया था। 2 दिन बीतने के बाद भी कोई कार्यवाही न होने पर वह बस अड्डे के सामने शनिवार को भूख हड़ताल पर बैठ गये। इतना ही नहीं अपना मुंडन भी करा लिया। प्रदर्शन स्थल से मनमोहन पांडेय एवं भाकियू नेता वेदप्रकाश पचौरी ने परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक आगरा बीपी अग्रवाल से बात की। वार्ता के बाद रोडवेज बस अड्डे से संचालित होने लगी। सड़क पर रोडवेज बसें खड़ी होनी बंद हो गई। लेकिन डग्गेमार बसें और टैक्सी रोडवेज बस अड्डे के आस पास सड़क पर आड़ी तिरछी खड़ी रही। जिससे भूख हड़ताल के दौरान भी जाम के हालात बने रहे। मनमोहन पांडेय ने बताया कि डग्गेमार वाहनों के चलते कुछ ही दिन में तीन जानें चली गई हैं। स्कूल, कॉलेज आने जाने वाले छात्र-छात्राओं की जान को खतरा रहता है। ऊपर से फुटपाथ पर अतिक्रमणकारी काबिज हैं। जिससे व्यापार तो प्रभावित हो ही रहा है, राहगीर भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने बताया कि एसडीएम से लेकर रोडवेज के अधिकारियों को समस्या बताई थी। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। मजबूरन भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा है। उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। छात्र-छात्राओं और पैदल राहगीरों के लिए सड़क किनारे पर इंटरलॉकिंग कराए जाने की भी मांग उठाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।