{"_id":"6aae89d7b579459d1d0c11db","slug":"three-ips-officers-including-dcp-city-syed-ali-abbas-transferred-in-agra-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: तीन IPS का ट्रांसफर, डीसीपी सैयद अली अब्बास भेजे गए गाैतमबुद्ध नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: तीन IPS का ट्रांसफर, डीसीपी सैयद अली अब्बास भेजे गए गाैतमबुद्ध नगर
Sat, 19 Sep 2026 06:41 PM IST
Arun Parashar
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 19 Sep 2026 06:41 PM IST
सार
आगरा में पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल हुआ है। शासनस्तर से तीन आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इसमें डीसीपी सिटी के रूप में तैनात सैयद अली अब्बास को गाैतमबुद्ध नगर भेजा गया है।
विज्ञापन
डीसीपी सैयद अली अब्बास और डीसीपी सोनम कुमार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
डीजीपी के आदेश पर शनिवार को आगरा कमिश्नरेट से तीन डीसीपी और दो एडिशनल डीसीपी का अन्य जनपद में तबादला हुआ है। उनके स्थान पर पांच नए आईपीएस अफसरों और एक पीपीएस को आगरा में तैनाती मिली है। इससे कमिश्नरेट की पुलिसिंग में बदलाव देखने को मिल सकता है।
नए अधिकारियों के आने की भनक लगते ही महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुराने पुलिसकर्मी नए अधिकारियों से तालमेल के रास्ते ढूंढ रहे हैं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास को पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर, डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार को पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज, डीसीपी मुख्यालय अतुल शर्मा को एसपी, अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ स्थानांतरित किया गया है।
अपर पुलिस उपायुक्त हिमांशु गौरव को अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत और अपर पुलिस उपायुक्त पूनम सिरोही को कानपुर कमिश्नरेट भेजा गया है। वहीं डीसीपी कानपुर नगर रविन्द्र कुमार, डीसीपी गौतमबुद्धनगर साद मियां, गोरखपुर से ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद और अंबेडकरनगर से हेमेंद्र कुमार को आगरा भेजा गया है। एएसपी सहारनपुर मनोज कुमार यादव को एडीसीपी आगरा और राजकुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू मुख्यालय, लखनऊ को एडीसीपी आगरा बनाया गया है।
विज्ञापन
कार्यकाल में कमिश्नरेट का बदला माहौल
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने डीसीपी मुख्यालय, डीसीपी ट्रैफिक, डीसीपी वेस्ट के बाद डीसीपी सिटी की जिम्मेदारी संभाली। कई बार घटना में लिखाई गई रकम से कई गुना ज्यादा बरामदगी जैसे खुलासों से पुलिस की छवि को बदला। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने डीसीपी वेस्ट और डीसीपी सिटी रहते हुए कमिश्नरेट को एआई से लैस किया और पुलिसकर्मियों का काम आसान करने के साथ विभिन्न साॅफ्टवेयर और एप्स बनाकर पुलिस की कार्यशैली को पारदर्शी और सरल बनाया। डीसीपी मुख्यालय अतुल शर्मा ने डीसीपी वेस्ट रहते हुए घटनास्थल के पास से मिली शराब की खाली बोतल के सहारे हत्या जैसी घटना का खुलासा और ऑनर किलिंग जैसे गंभीर मामलाें का खुलासा किया।