{"_id":"6aca3a350e31195a7102d8b5","slug":"video-police-placed-farmer-leaders-under-house-arrest-ahead-of-protest-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किसान नेताओं को किया नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किसान नेताओं को किया नजरबंद
एसआईआर के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित आंदोलन के समर्थन में किसान यूनियन टिकैत के मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर को पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। आगरा में किसान यूनियन की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन देने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इससे पहले ही क्षेत्रीय पुलिस उनके आवास पर पहुंच गई और उन्हें घर पर ही रोक लिया। मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर ने कहा कि वह मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग का समर्थन करते हैं। वहीं जिला अध्यक्ष राजवीर लवानिया को भी पुलिस ने नजर बंद कर लिया है। इस दौरान किसान नेता मानसिंह पूर्व प्रधान, किशन सिंह, सत्यवीर सिंह, रविंद्र सिंह, ब्रजकिशोर, दीवान सिंह आदि माैजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।