{"_id":"6b01d8ba010465a17504b3c6","slug":"video-police-issue-new-guidelines-for-wedding-ceremonies-in-agra-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में सड़क पर नहीं निकलेगी बरात, पुलिस ने शादी समारोह के लिए जारी की नई गाइडलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में सड़क पर नहीं निकलेगी बरात, पुलिस ने शादी समारोह के लिए जारी की नई गाइडलाइन
आगरा में शादी समारोहों के दौरान अब सड़क पर बरात का स्वागत और घुड़चढ़ी की रस्म नहीं हो सकेगी। जाम, चोरी और हर्ष फायरिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने सख्त गाइडलाइन जारी की है। नियमों के उल्लंघन पर संचालकों और आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। नई गाइडलाइन के तहत मैरिज होम, होटल, रिसॉर्ट, गेस्ट हाउस और धर्मशाला संचालकों को वाहनों की पार्किंग परिसर के अंदर ही करानी होगी। इसके साथ ही द्वारचार, जयमाला और अन्य सभी कार्यक्रम परिसर के भीतर और निर्धारित समयावधि में ही संपन्न कराने होंगे। फायरिंग रोकने के लिए आयोजन स्थलों में किसी भी प्रकार के अग्न्यास्त्र ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। संचालकों को दो दिन के भीतर परिसर में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था कर उनका मानचित्र संबंधित थाना प्रभारी को सौंपना होगा। साथ ही, कार्यक्रम समाप्त होने तक मुख्य द्वार पर निजी सुरक्षा गार्ड तैनात रखने होंगे, ताकि यातायात बाधित न हो। ऐतिहासिक स्थलों, भीड़भाड़ और रिहायशी इलाकों के आसपास तेज आवाज वाली आतिशबाजी व अधिक ज्वलनशील विस्फोटकों के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। प्रतिबंधित क्षेत्रों में बिना अनुमति ड्रोन नहीं उड़ाए जा सकेंगे और डीजे भी निर्धारित समय व ध्वनि सीमा में ही बजेंगे। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर तुरंत थाना, चौकी या यूपी-112 को सूचना देनी होगी। वहीं डीसीपी सिटी ने आमजन से भी अपील की है कि यदि वे दो-तीन दिन के लिए घर से बाहर जा रहे हैं, तो इसकी सूचना संबंधित चौकी या थाने में अवश्य दें। इससे पुलिस गश्त के दौरान बंद मकानों पर विशेष निगरानी रखी जा सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।