{"_id":"6b01cfc7d80a5def570cf4b4","slug":"two-people-and-two-horses-died-after-coming-ontact-with-high-tension-line-during-wedding-procession-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात पर टूटी आफत: हाईटेंशन लाइन से टकराई बग्गी, बैंड गायक और लाइटकर्मी समेत दो घोड़ों की मौत; दूल्हा कूदकर बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात पर टूटी आफत: हाईटेंशन लाइन से टकराई बग्गी, बैंड गायक और लाइटकर्मी समेत दो घोड़ों की मौत; दूल्हा कूदकर बचा
Sat, 21 Nov 2026 10:37 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 21 Nov 2026 10:37 PM IST
सार
फिरोजाबाद में शनिवार रात बड़ा हादसा हुआ। बरात चढ़त के दाैरान बग्गी हाईटेंशन लाइन से छू गई। करंट की चपेट में आकर बैंड गायक और लाइटकर्मी समेत दो घोड़ों की माैत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद माैके पर जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज के अरांव रोड स्थित दौलतपुर बैजुआ गांव में शनिवार रात करीब बरात चढ़त के दौरान घोड़ा बग्गी की सुर्री 11 हजार केवी हाईटेंशन लाइन से लग गई। हादसे में बैंड गायक अकील (40) और लाइट लेकर चल रहे पप्पू सिद्दीकी (38) व बग्गी के दोनों घोड़ों की मौके पर मौत हो गई। जबकि बैंडकर्मी विवेक गंभीर रूप से झुलस गया। दूल्हा बग्गी से कूदकर बच गया। मथुरा के फरह से यहां बरात आई थी। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाए हैं और झुलसे कर्मी को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
हादसा रात करीब 9.30 बजे हुआ। दौलतपुर बैजुआ गांव निवासी सर्वेश की पुत्री निशा की बरात शनिवार को मथुरा के फरह से आई थी। बरात के लिए सिरसागंज के न्यू जनता बैंड को तय किया गया था। गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास से बरात चढ़ने के बाद कुछ ही आगे बढ़ी थी और बराती नाच-गा रहे थे। इसी दौरान घोड़ा बग्गी में लगी सजावटी सुर्री 11 हजार केवी हाईटेंशन लाइन से छू गई।
विज्ञापन
करंट दौड़ते ही दूल्हा यकायक बग्गी से कूद गया, जिससे वह बाल-बाल बच गया। हादसे में सिरसागंज के नगला राधे निवासी बैंड गायक अकील (40) और मियां बाजार, सिरसागंज निवासी लाइट लेकर चल रहे पप्पू सिद्दीकी (38) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बग्गी में जुते दोनों घोड़ों ने भी मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं, श्याम नगर, सिरसागंज निवासी बैंडकर्मी विवेक गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना के बाद बरातियों में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही दुल्हन पक्ष के लोग और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे को सुरक्षित विवाह स्थल पर पहुंचाया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को मोर्चरी भिजवाया और गंभीर रूप से झुलसे विवेक को एंबुलेंस से उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा।
हाईटेंशन लाइन के झूलते तारों ने ली जान, ग्रामीणों में आक्रोश
हादसे के बाद ग्रामीणों में विद्युत निगम के प्रति गहरा आक्रोश पनप गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार काफी नीचे और करीब 15 फुट की ऊंचाई पर झूल रहे हैं, जिसकी शिकायत कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही और शिकायतों की अनदेखी का ही नतीजा है कि यह बड़ा हादसा हो गया।
स्वागत की तैयारियां छोड़ घटनास्थल पर दौड़ा दुल्हन पक्ष
वधू पक्ष के लोग बरात के स्वागत की तैयारियों में जुटे थे। हादसे की सूचना मिलते ही सभी तैयारियां छोड़कर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। दूल्हे को सुरक्षित देख परिजनों ने राहत की सांस ली। अफरा-तफरी और शोक के बीच वधू पक्ष ने दूल्हे को सुरक्षित विवाह स्थल पर पहुंचाया और देर रात आनन-फानन में सादगी से विवाह की प्रमुख रस्में शुरू कराई गईं। उधर, आंखों के सामने हुए इस भीषण हादसे से बराती इस कदर घबरा गए कि अधिकांश बराती रात में ही अपने घरों को वापस लौट गए।
शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। झुलसे का उपचार जारी है। दूल्हा सुरक्षित है। घटना की जांच की जा रही है। -चंचल त्यागी, सीओ सिरसागंज