{"_id":"6b01945601eca19c73042005","slug":"teenager-dies-after-being-struck-by-train-family-alleges-murder-and-creates-uproar-in-agra-2026-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किशोर की माैत पर तीन घंटे हंगामा: ट्रेन की चपेट में आने से गई जान, परिजन का हत्या का आरोप; नहीं उठने दिया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर की माैत पर तीन घंटे हंगामा: ट्रेन की चपेट में आने से गई जान, परिजन का हत्या का आरोप; नहीं उठने दिया शव
Sat, 21 Nov 2026 06:23 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 21 Nov 2026 06:23 PM IST
सार
किशोर की माैत की सूचना पर कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन एकत्रित हो गए। इस दौरान मृतक की मां मुलिया देवी ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया और घर से शव उठाने से इनकार कर दिया। परिजन ने घर पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
किशोर का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव शालूबाई में शनिवार सुबह शौच करने गए किशोर की रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए। वहीं, परिजन ने किशोर की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए शव घर पर रखकर करीब तीन घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने परिजन को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजन के मुताबिक जय किशन उर्फ उमेश (16) पुत्र निरोत्तम निवासी पूरनपुरा, थाना पिनाहट, पिछले दो वर्षों से अपने परिवार के साथ थाना क्षेत्र गांव शालूबाई में रह रहा था। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह घर से शौच के लिए निकला था। घर से करीब 200 मीटर दूर रेलवे लाइन पर खंभा संख्या 1377/06 के पास आगरा-मैनपुरी ईएमयू ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन रुक गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजन के मुताबिक जय किशन उर्फ उमेश (16) पुत्र निरोत्तम निवासी पूरनपुरा, थाना पिनाहट, पिछले दो वर्षों से अपने परिवार के साथ थाना क्षेत्र गांव शालूबाई में रह रहा था। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह घर से शौच के लिए निकला था। घर से करीब 200 मीटर दूर रेलवे लाइन पर खंभा संख्या 1377/06 के पास आगरा-मैनपुरी ईएमयू ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन रुक गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
Trending Videos
मृतक की भतीजी सपना पुत्री बालकिशन ने घटना की जानकारी परिजन को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। रेलवे लाइन के पास जय किशन का शव देखकर परिजन में चीख-पुकार मच गई। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन एकत्रित हो गए। इस दौरान मृतक की मां मुलिया देवी ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया और घर से शव उठाने से इनकार कर दिया। परिजन ने घर पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को समझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने परिजन को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन के मुताबिक, जय किशन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दोनों बड़े भाई बालकिशन और दीनानाथ विवाहित हैं। जय किशन अविवाहित था और दिल्ली में हलवाई का काम करता था। घटना के बाद मां मुलिया देवी सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि प्रथम दृष्टया किशोर की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तथ्यों की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
