Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Major action taken for violation of Right to Education fine of ₹1 lakh each imposed on 45 unrecognized schools
{"_id":"6aad81e344e562670e030455","slug":"video-major-action-taken-for-violation-of-right-to-education-fine-of-rs1-lakh-each-imposed-on-45-unrecognized-schools-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शिक्षा का अधिकार उल्लंघन करने पर बड़ी कार्रवाई, अमान्य 45 स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शिक्षा का अधिकार उल्लंघन करने पर बड़ी कार्रवाई, अमान्य 45 स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये जुर्माना
शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम का उल्लंघन करने वाले 45 से अधिक अमान्य स्कूलों के प्रबंधकों पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी (बीएसए) ने एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि इसके बाद भी अमान्य विद्यालयों का संचालन जारी रहा तो प्रतिदिन 10 हजार रुपये की दर से अतिरिक्त जुर्माना वसूला जाएगा और प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी। बीएसए की ओर से जारी जुर्माना नोटिस व आदेश के अनुसार, जांच के दौरान खेरागढ़, जगनेर, फतेहाबाद, पिनाहट, शमसाबाद, बाह और जैतपुर कलां विकास खंडों में कई अमान्य स्कूल संचालित पाए गए। इनमें से कई विद्यालय तो बिना किसी पंजीकृत नाम के केवल संचालक चला रहे थे। अन्य निजी नामों से अवैध कक्षाएं चला रहे थे। खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) से कहा गया है कि वे जुर्माने की धनराशि तत्काल जमा कराएं और अमान्य शिक्षण संस्थानों के संचालन को बंद कराएं। बीएसए ने बीईओ से कहा है कि अमान्य पाए गए विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों का समयबद्ध तरीके से निकटतम परिषदीय या मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नामांकन कराएं। आदेश में चेताया गया है कि यदि कोई भी स्कूल बिना मान्यता के संचालित पाया जाता है तो इसके लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी उत्तरदायी होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।