{"_id":"689ca32262d80e9b3f0809c5","slug":"video-maa-tujhe-pranam-veerangana-samman-ceremony-host-in-agra-2025-08-13-1755095842","type":"video","status":"publish","title_hn":"मां तुझे प्रणाम: वीरांगना सम्मान समारोह...वीर गाथा सुन भर आईं आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां तुझे प्रणाम: वीरांगना सम्मान समारोह...वीर गाथा सुन भर आईं आंखें
आगरा में अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम की श्रृंखला में बुधवार दोपहर वीरांगना सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। सिकंदरा स्थित डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के अतुल्य भारत कल्चरल सेंटर में वीर माताओं और नारियों का अभिनंदन किया गया। देश के प्रति अपनी जान न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की गई। अमर उजाला की ओर से हर साल स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाती है। इसी क्रम में बुधवार को वीरांगना सम्मान समारोह डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के ऑडिटोरियम में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और एयर कोमोडोर एओसी सतीश कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। समारोह में बच्चों ने देशभक्ति के गीतों पर प्रस्तुति दी। कारगिल हीरो शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर बच्चों ने नाटक का मंचन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।