{"_id":"689c4f54a3a64bf0a200ca68","slug":"video-awareness-program-was-organized-under-the-drug-free-india-campaign-at-iti-chamba-2025-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"आईटीआई चंबा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हुआ जागरुकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई चंबा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हुआ जागरुकता कार्यक्रम
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर विपिन शर्मा ने आईटीआई के द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं, स्टाफ को शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य ने कहा कि नशे की गर्त में जाकर युवा पीढ़ी अपना भविष्य खराब कर रही है। ऐसे में खासकर युवाओं को इससे दूर रहना चाहिए। बताया कि भारत वर्तमान में सबसे अधिक युवा आबादी वाला देश है। लेकिन हमारी युवा पीढ़ी नशे की लत से जूझ रही है और गलत मार्ग पर आगे बढ़ रही है। ऐसे में बहुत आवश्यक है कि युवा नशे से मुक्त होकर समाज, प्रदेश और राष्ट्र को विकास उन्मुख बनाने में अपनी ऊर्जा और युवा जोश का सकारात्मक उपयोग करे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।