{"_id":"6a3ab99684b1d07a66041195","slug":"video-lawyers-strike-at-tehsil-continues-for-eighth-day-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तहसील में आठवें दिन भी हड़ताल जारी, काली पट्टी बांधकर ई-रजिस्ट्री का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तहसील में आठवें दिन भी हड़ताल जारी, काली पट्टी बांधकर ई-रजिस्ट्री का किया विरोध
ई-रजिस्ट्री और फ्रंट ऑफिस व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को सदर सहित जिले की पांच तहसीलों में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडर्स और टाइपिस्टों की हड़ताल लगातार आठवें दिन भी जारी रही। मंगलवार को आंदोलनकारियों ने निबंधन भवन के गेट पर फर्श बिछाकर और बांह पर काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
लगातार चल रहे कार्य बहिष्कार के कारण विवाह पंजीकरण, शपथ पत्र, नोटरी और बैनामे जैसे सभी काम पूरी तरह से ठप पड़े हैं। इससे दूर-दराज से आने वाली आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभूनाथ वर्मा और महासचिव अरविंद दुबे के नेतृत्व में हुई सभा में वकीलों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया। उनका आरोप है कि सरकार इस नई व्यवस्था से हजारों लोगों को बेरोजगार करना चाहती है। इससे पूर्व सोमवार को भी एम.जी. रोड पर थाली-ताली बजाकर प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान लाल बहादुर राजपूत और राम उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।