{"_id":"6a3ab99d3dcac0921c08cb03","slug":"video-janmanch-forms-five-member-committee-to-protest-against-unsafe-coaching-centers-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: असुरक्षित कोचिंग सेंटरों के विरोध में जनमंच ने बनाई पांच सदस्यीय समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: असुरक्षित कोचिंग सेंटरों के विरोध में जनमंच ने बनाई पांच सदस्यीय समिति
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण जनमंच ने असुरक्षित कोचिंग सेंटरों की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति जिलाधिकारी से मिलकर अवैध कोचिंग सेंटरों को बंद कराने की मांग करेगी। जनमंच की तरफ से आयोजित बैठक में लखनऊ अग्निकांड के मृतक छात्रों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। जनमंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह ने लखनऊ की घटना को भयावय बताया। कहा कि शहर में भी सैकड़ों असुरक्षित कोचिंग सेंटर चल रहे हैं, जिनमें हजारों छात्र पढ़ने आते हैं, लेकिन सुरक्षा के इंतजाम पूरी तरह अपर्याप्त हैं। गठित समिति 24 जून को बैठक करेगी और जिलाधिकारी से मुलाकात कर सुरक्षा इंतजामों की निगरानी करेगी। बैठक में अधिवक्ता दुर्ग विजय सिंह भैया, चौधरी हरदयाल सिंह, फूल सिंह, वीरेंद्र फौजदार, जितेंद्र चौहान, कोमल सिंह वर्मा, भारत सिंह, जयवीर सिंह चाहर व अन्य मौजूद रहे। वहीं युवा अधिवक्त संघ के अधिवक्ताओं ने भी लखनऊ अग्निकांड के मृतक छात्रों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।