{"_id":"6aa926dbb6c0a4ed93027c30","slug":"video-items-stolen-from-divisional-psychology-centre-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र से सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा। पंचकुइयां रोड स्थित मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र में चोरी हो गई। खिड़की की सरिया तोड़कर चोर अंदर घुसे और चार पंखे, लैपटॉप, प्रिंटर ले गए। शनिवार, रविवार छुट्टी की वजह से विभागीय कर्मचारियों को इसका पता सोमवार को चला।
मंडलीय प्रभारी डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि चोरों ने दो कमरों में शीशे तोड़कर प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी खोल ली। एक अलमारी से लैपटॉप निकाला और दोनों कमरों के चार पंखे चोरी कर कर ले गए। मार्च में ही प्रिंटर और लैपटॉप विभाग से मिले थे। इनको सुरक्षित रखने के लिए अलमारी भी खरीदी गई थी। 2025 में भी इसी तरह चोरी हुई थी। तब चोर कुछ किताबें ले गए थे। सुरक्षा के इंतजाम न होने से वारदात हो रही है। कार्यालय के आसपास झाड़ियां हैं। रात में इसी का फायदा उठाकर चोर घटना करते हैं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि पुलिस को तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।