{"_id":"6ae99652f7d919884807e659","slug":"video-if-you-want-cow-dung-lakshmi-ganesha-idols-for-diwali-come-to-the-municipal-corporation-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दिवाली पर गोमय लक्ष्मी-गणेश चाहिए तो नगर निगम आइये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दिवाली पर गोमय लक्ष्मी-गणेश चाहिए तो नगर निगम आइये
आगरा। नगर निगम की कान्हा गोशाला में रह रहीं गायों के गोबर से निगम ने लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं को बनवाया है। लव यू जिंदगी फाउंडेशन की मदद से तैयार कराई गई प्रतिमाओं को दिवाली तक निगम में बने काउंटर से खरीदा जा सकता है। यहां दिवाली की पूजा के लिए इनके अलावा हनुमान जी, शंकरजी, कुबेर जी, सरस्वती मां, बंधनवार, घी, शुभ लाभ, रिद्धि सिद्धि, ओम, श्री, स्वास्तिक, राम दरबार, हवन लकड़ी, दीपक और पूजा सामग्री भी मिलेगी।
नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय सिंह ने बताया कि गो उत्पादों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नो प्रॉफिट नो लॉस पर देसी गाय के गोबर और जड़ी बूटी से बने कंडे, हवन सामग्री के अलावा हवन के काम आने वाली गोबर की लकड़ी निगम स्थित काउंटर से उपलब्ध कराई जा रही है। सचिव प्रांकुर जैन बताया कि गोमय लक्ष्मी-गणेश की बिक्री प्रारंभ कर दी गई है। कोई भी व्यक्ति नगर निगम कार्यालय में बने काउंटर पर आकर सुबह 11 से रात 7 बजे तक सामान खरीद सकता है। उन्होंने बताया कि इससे पहले रक्षाबंधन पर राखियां और गणेशोत्सव पर भगवान विनायक की गोबर से बनी मूर्तियों की बिक्री की गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।