{"_id":"6acd1c9ea1cac7f88f061562","slug":"video-history-sheeter-seen-riding-in-police-jeep-on-station-in-charge-seat-in-jagner-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जगनेर में पुलिस जीप में थाना प्रभारी की सीट पर बैठकर घूमा हिस्ट्रीशीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जगनेर में पुलिस जीप में थाना प्रभारी की सीट पर बैठकर घूमा हिस्ट्रीशीटर
आगरा के जगनेर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता एक नया मामला चर्चा में आया है। पुलिस की जीप में थाना प्रभारी निरीक्षक की सीट पर एक हिस्ट्रीशीटर के बैठकर क्षेत्र में घूमने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कस्बे से सरेंधी तक करीब 15 किलोमीटर आने-जाने के दौरान उसके सरकारी पुलिस वाहन में बैठे होने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। इससे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पुलिस वाहन में आगे की सीट पर ठाट से बैठा व्यक्ति जगनेर थाना क्षेत्र के रिछोहा भोजपुरा का निवासी बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, हिस्ट्रीशीटर के पुलिस जीप में इस तरह खुलेआम घूमने की जानकारी सामने आने से महकमे के भीतर भी खलबली मची हुई है। लोगों के बीच यह गंभीर चर्चा का विषय है कि आखिर किन परिस्थितियों में एक हिस्ट्रीशीटर को पुलिस जीप में थाना प्रभारी की अधिकृत सीट पर बैठने की अनुमति मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।