फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourist death during visit at Taj Mahal Jayant Chaudhary address Swabhiman Sabha monkey attacks devotees

बड़ी खबरें: ताज देखने आई पर्यटक की माैत, स्वाभिमान सभा में गरजे जयंत चाैधरी; बंदरों के हमले में श्रद्धालु घायल

Mon, 12 Oct 2026 06:19 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 12 Oct 2026 06:19 PM IST
सार

ब्रज क्षेत्र में सोमवार को राजनीतिक समेत कई घटनाक्रम सामने आए। आगरा के जैंगारा में आयोजित रालोद की स्वाभिमान सभा में पार्टी मुखिया जयंत चाैधरी जमकर गरजे। ताजमहल देखने आई महिला पर्यटक की माैत हो गई। मथुरा में परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु को बंदरों ने हमला बोल लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन
Tourist death during visit at Taj Mahal Jayant Chaudhary address Swabhiman Sabha monkey attacks devotees
ब्रज की बड़ी खबरें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ब्रज क्षेत्र के आगरा में सोमवार को रालोद की ओर से स्वाभिमान सभा का आयोजन किया गया। गांव जैंगारा में आयोजित इस सभा को पार्टी मुखिया जयंत चाैधरी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे किसी 'ऐरे-गैरे' के आगे नहीं झुकने वाले हैं। वहीं, झारखंड से ताजमहल देखने आई महिला पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मथुरा में परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु पर बंदरों ने हमला बोल दिया। बंदर ने श्रद्धालु के पैर में काटकर लहूलुहान कर दिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बीएएलएलबी छात्रों ने हाईवोल्टेज ड्रामा किया। छात्र टंकी पर चढ़ गए। उनका आरोप था कि रिजल्ट में गड़बड़ी की गई है। कासगंज में बेटी की बरामदगी न होने से परेशान महिला टाॅवर पर चढ़ गई। पुलिस महिला को समझाकर टाॅवर से उतारने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन


विज्ञापन


यूपी: 'किसी ऐरे-गैरे के आगे नहीं झुकने वाले', जैंगारा में दिखी रालोद का ताकत; जयंत चौधरी ये बोले
आगरा के जैंगारा में स्वाभिमान सभा को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि उन्होंने हार और जीत दोनों देखी हैं और यहां आकर अच्छा लग रहा है। उन्होंने क्षेत्र के स्वाभिमान, रालोद के संघर्ष और कार्यकर्ताओं की ताकत पर जोर दिया...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा विवि में हंगामा: बीए- एलएलबी छात्रों का हाईवोल्टेज ड्रामा, पानी की टंकी पर चढ़कर किया प्रदर्शन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय परिसर में बीए-एलएलबी प्रथम वर्ष में फेल होने से नाराज कई छात्र पानी की टंकी पर चढ़ गए। विद्यार्थियों का आरोप है कि परीक्षा का रिजल्ट देरी से जारी किया गया। इसके बाद अधिकांश विद्यार्थियों को फेल कर दिया गया। रिजल्ट में सुधार कराने के लिए कई बार विश्वविद्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई...पढ़ें पूरी खबर

ताजमहल का दीदार करने आई महिला पर्यटक की मौत, पार्किंग में बिगड़ी तबीयत; फिर चली गई जान
ताजमहल का दीदार करने आए झारखंड की एक 60 वर्षीय पर्यटक की सोमवार को पार्किंग में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पर्यटक का नाम आस्मनिया बीबी बताया गया है। वे एक समूह के साथ आगरा आई थीं...पढ़ें पूरी खबर


मथुरा: राधा रानी के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु पर बंदर ने किया हमला, पैर पर काटकर किया लहूलुहान
गिरिराज परिक्रमा करने आए फरीदाबाद के एक श्रद्धालु को राधा रानी के दर्शन के दौरान बंदर ने काट लिया, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार कराया गया...पढ़ें पूरी खबर

कासगंज में बेटी की बरामदगी न होने से टाॅवर पर चढ़ी महिला, समझाने में जुटी पुलिस
कासगंज में बेटी के बरामद न होने से नाराज महिला सोमवार को नगला मांमों में टॉवर पर चढ़ गई। महिला के टाॅवर पर चढ़ने की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। माैके पर पहुंची पुलिस महिला को समझाने में जुटी रही...पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed