फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   19-year-old youth commits heinous act against an innocent four-year-old girl

राखी की भी न रखी लाज: चार साल की मासूम से 19 वर्ष के युवक ने किया ऐसा घिनौना काम, जानकर खौल उठेगा खून

Mon, 12 Oct 2026 10:29 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: विकास कुमार Updated Mon, 12 Oct 2026 10:29 PM IST
सार

कमरे के अंदर से जब बच्ची की चीख-पुकार गूंजी तो परिजन तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे। कमरे का दृश्य देख परिजन के होश उड़ गए। 

विज्ञापन
19-year-old youth commits heinous act against an innocent four-year-old girl
फिरोजाबाद में बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के फिरोजाबाद स्थित उत्तर थाना क्षेत्र के रेहना इलाके में किराए के मकान में परिवार के साथ रहने वाली चार साल की मासूम बच्ची के साथ मकान मालिक के बेटे ने दुष्कर्म कर डाला। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। परिजन ने पुलिस को बताया कि बच्ची आरोपी युवक को राखी बांधती थी।

विज्ञापन

 

Trending Videos

कैसे दिया वारदात को अंजाम?
बच्ची का परिवार बीते शुक्रवार को श्राद्ध पक्ष के समापन की तैयारियों में जुटा हुआ था। इसी दौरान परिवार की चार साल की मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि उसी मकान में रहने वाले मकान मालिक का 19 वर्षीय बेटा बहलाकर बच्ची को अपने कमरे में उठा ले गया और उसके साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद लोगों में गुस्सा
कमरे के अंदर से जब बच्ची की चीख-पुकार गूंजी तो परिजन तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे। कमरे का दृश्य देख परिजन के होश उड़ गए। शोरगुल सुनकर आसपास के तमाम लोग भी एकत्र हो गए। परिजन ने पुलिस को बताया कि बच्ची आरोपी युवक को राखी बांधती थी। क्षेत्रवासियों और परिजन में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त हो गया। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed