{"_id":"6a89989cfae3be2ece0cf57c","slug":"video-health-department-will-now-conduct-pathology-tests-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अप्रशिक्षित स्टाफ कर रहा खून की जांच, पैथोलाॅजी की जांच करेगा स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अप्रशिक्षित स्टाफ कर रहा खून की जांच, पैथोलाॅजी की जांच करेगा स्वास्थ्य विभाग
पैथोलॉजी लैब में भी मानकों की अनदेखी की जा रही है। प्रशिक्षित स्टाफ और चिकित्सक के बिना ही कई में खून-पेशाब समेत अन्य की जांच की जा रही है। कई डॉक्टरों ने किन-किन लैब में सेवाएं दे रहे हैं, इसका शपथ पत्र भी जमा नहीं किया है। विभाग इनकी भी जांच नहीं कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग में 150 पैथोलॉजी लैब पंजीकृत हैं। एक पैथोलॉजिस्ट अधिकतम तीन लैब में चिकित्सकीय सेवाएं दे सकते हैं। इसके लिए शपथ पत्र देना होता है, जिसमें लैब का नाम, पता, सेवाएं देने का समय, खुद का फोन नंबर देना जरूरी है। पैरामेडिकल स्टाफ का नाम और उनकी चिकित्सकीय डिग्री के बारे में भी जानकारी दी है। इससे कभी भी चिकित्सकीय टीम जांच करने जाए तो तय समय पर डॉक्टर न मिलने पर कार्रवाई की जा सके। कई चिकित्सकों ने यह शपथपत्र नहीं दिया है। ऐसे में सही जांच नहीं होने से मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच ने बताया कि कई ऐसे नॉन मेडिको पैथोलॉजी लैब चल रही हैं, जिनमें डॉक्टर, प्रशिक्षित स्टाफ की कमी है। इनको आईएमए सदस्यों के जरिए चिह्नित भी करवा रहे हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पतालों के बाद पैथोलॉजी लैब में भी मानकों की जांच कराई जाएगी। इसके लिए टीमें बनाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।