Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Residents Thank Amar Ujala as Heavy Vehicles Ban Brings Relief on Highway

अब मिली राहत: लंबा इंतजार खत्म, हाईवे पर भारी वाहनों की हुई नो-एंट्री, तो आगरा वाले बोले- शुक्रिया अमर उजाला

Fri, 27 Nov 2026 09:13 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 27 Nov 2026 09:13 AM IST
सार

आगरा में हाईवे पर भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू होने से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। लोगों ने अमर उजाला के अभियान और पुलिस-प्रशासन के फैसले का स्वागत करते हुए धन्यवाद दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का आवागमन सुरक्षित होगा और सड़क हादसों का खतरा कम होगा।
 

विज्ञापन
Agra Residents Thank Amar Ujala as Heavy Vehicles Ban Brings Relief on Highway
आगरा वाले बोले- शुक्रिया अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-दिल्ली हाईवे पर नो-एंट्री लागू होने पर शहरवासियों ने सुकून और शांति महसूस की। लोगों ने अमर उजाला के साथ पुलिस प्रशासन का धन्यवाद दिया। कहा कि इससे आगरा के लोग खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। भारी वाहनों के खाैफ से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


सुझाव दिया कि अब जब इन पर रोक लग गई है तो बाइक और कारों की स्पीड भी नियंत्रित होनी चाहिए। पुलिस प्रशासन के फैसले से स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग बेखौफ आवागमन कर पाएंगे। अमर उजाला को बहुत शुक्रिया। इसका लंबे समय से इंतजार था।
विज्ञापन



सिकंदरा बाजार निवासी प्रमोद कुमार जैन ने कहा कि हाईवे किनारे पर दुकान है। रोजाना आने-जाने में डर लगता था। भारी वाहन की चपेट में आने का खतरा बना रहता था। अमर उजाला का शुक्रिया कि अब सुरक्षित तरीके से आवागमन कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



डाॅ. जैके जैन ने बताया कि  मेरी उम्र 81 साल है। सिकंदरा बाजार में जैन गली में घर है। रोजमर्रा के काम से लेकर सुबह टहलने जाना पड़ता है। हाईवे पर माैत बनकर भारी वाहन दाैड़ रहे थे। अमर उजाला ने जनोपयोगी मुद्दा उठाया। इसके लिए बहुत-बहुत आभार। 


जैन गली निवासी ऋषभ कुमार जैन ने कहा कि पुलिस वसूली के चक्कर में भारी वाहनों को शहर की सीमा में आने दे रही थी। अमर उजाला ने अभियान की शुरुआत की तो इसका असर देखने को मिला। पुलिस-प्रशासन को ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव करना पड़ा। लोगों को बड़ी राहत मिली। 

राधा नगर निवासी विजय सिंह ने बताया कि मेरी तबीयत खराब रहती है। भारी वाहनों को आबादी क्षेत्र के बाहर से ही निकालना चाहिए। अमर उजाला की वजह से आगरा में नई शुरुआत हुई है। अब पुलिस-प्रशासन को चाहिए कि इस व्यवस्था को सुचारु बनाए रखे। 

पुष्पांजलि वाटिका निवासी प्रमोद कुमार ने कहा कि भारी वाहनों पर रोक लगने से आम जनता को लाभ होगा। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सुरक्षित तरीके से आ-जा सकेंगे। हादसों का भय खत्म हो जाएगा। भारी वाहनों की वजह से प्रदूषण भी बढ़ रहा था। इसमें भी कमी आएगी।


नालंदा टावर निवासी अशोक कुमार खत्री ने कहा कि रोजाना सिकंदरा स्थित दुकान पर आना पड़ता है। इसके लिए हाईवे पर आते हैं। रास्ते से निकलते भारी वाहनों से हर पल जान का खतरा रहता था। अमर उजाला की पहल पर प्रशासन को नो-एंट्री जैसा महत्वपूर्ण कदम उठाना पड़ा। यह सराहनीय कार्य है। 


 सूर्या नगर निवासी अरुण राना ने बताया कि मैं प्राॅपर्टी का व्यवसाय करता हूं। हर दिन कहीं न कहीं जाना पड़ता है। हाईवे पर दाैड़ते भारी वाहन लोगों की जान ले रहे थे। इन पर अब रोक लग चुकी है। इसका पूरा श्रेय अमर उजाला को जाता है। उनके अभियान की वजह से पुलिस-प्रशासन ने नो-एंट्री का आदेश दिया। 


सीता नगर निवासी रामवीर सिंह ने कहा कि हाईवे पर सटी काॅलोनी में घर है। भारी वाहनों की वजह से रास्ता बदलना पड़ता था। बच्चों और महिलाओं को घर से निकलने में डर लगता था। अब अमर उजाला ने हमको सुरक्षित किया है। इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। इसका लंबे समय से इंतजार था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed