{"_id":"6aba7bc654a33b18be0323b8","slug":"video-health-department-to-investigate-illegal-hospitals-three-teams-constituted-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अवैध अस्पतालों की जांच करेगा स्वास्थ्य विभाग, तीन टीमों का किया गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अवैध अस्पतालों की जांच करेगा स्वास्थ्य विभाग, तीन टीमों का किया गठन
आगरा के ग्वालियर रोड स्थित संस्कार हॉस्पिटल के बिना लाइसेंस संचालन पर स्वास्थ्य विभाग के सत्यापन की पोल खोल दी। बीते महीने ही अस्पताल समेत चिकित्सकीय संस्थानों का सत्यापन कर लाइसेंस का नवीनीकरण किया है। इसके बावजूद अवैध अस्पताल पकड़ में नहीं आया। विभाग को अब इनकी जांच करने की सुध आई है। पिछले सप्ताह हरियाणा पुलिस ने ग्वालियर रोड स्थित संस्कार हॉस्पिटल में कार्रवाई कर भ्रूण लिंग जांच का अंतरराज्यीय गैंग पकड़ा था। जांच में सामने आया था कि यह अस्पताल बिना लाइसेंस ही कई महीनों से चल रहा था। इलाज के नाम पर गैरकानूनी कार्य किया जा रहा था। पुलिस की पड़ताल में यह भी सामने आया कि यहां हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से गर्भवती महिलाएं भ्रूण लिंग जांच के लिए आ रहीं थीं। उधर स्वास्थ्य विभाग ने 2025-30 के लिए बीते महीने 1261 चिकित्सकीय संस्थानों के लाइसेंस का नवीनीकरण किया है। 15 टीमों ने 494 अस्पतालों की जांच भी की लेकिन यह अवैध अस्पताल पकड़ में नहीं आया। सामाजिक कार्यकर्ता शफी हैदर जाफरी का कहना है कि झोलाछापों के अवैध अस्पतालों और क्लीनिकों में इलाज से कई मरीजों की जान जा चुकी हैं लेकिन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि देहात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी और शहर में तीन टीमों को जांच करने के लिए कहा है। अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के संचालकों पर एफआईआर कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।