Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Congress leadership displays unity in Amritsar; pays obeisance together at Sri Harmandir Sahib.
{"_id":"6ab9fb796acab80c960f8a33","slug":"video-congress-leadership-displays-unity-in-amritsar-pays-obeisance-together-at-sri-harmandir-sahib-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में कांग्रेसी लीडरशिप ने दिखाई एकजुटता, एक साथ श्री हरिमंदिर साहिब में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में कांग्रेसी लीडरशिप ने दिखाई एकजुटता, एक साथ श्री हरिमंदिर साहिब में टेका माथा
पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप ने एकजुटता का संदेश देते हुए सोमवार को श्री हरिमंदिर साहिब में एक साथ माथा टेका। अमृतसर और तरनतारन से संबंधित पूर्व विधायक तथा हलका इंचार्ज के अलावा सांसद गुरजीत सिंह औजला, को-इंचार्ज सूरज ठाकुर के साथ कांग्रेस नेता श्री दरबार साहिब पहुंचे और पंजाब की खुशहाली व चढ़दी कला के लिए अरदास की। इस दौरान कांग्रेस नेता सूरज ठाकुर ने कहा कि पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर पंजाब के हितों और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता कांग्रेस को सत्ता की जिम्मेदारी देगी। कांग्रेस नेताओं ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने पंजाब के हितों को कमजोर कर प्रदेश को दिल्ली के हवाले कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने जिस भरोसे के साथ सरकार को सत्ता सौंपी थी, उसके साथ धोखा हुआ है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी पंजाब के विकास, रोजगार, कानून-व्यवस्था और जनहित के मुद्दों को लेकर एकजुट होकर आवाज उठाएगी।
इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व विधायक ओपी सोनी, डॉ. राज कुमार वेरका, अनिल जोशी, सुनील दत्ती, जिलाध्यक्ष सौरभ मदान मिठू, जसबीर सिंह डिंपा, सुखपाल भुल्लर समेत हलका इंचार्ज और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।