{"_id":"69c1410daa0894ef5002c1ff","slug":"video-friend-murders-youth-in-agra-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कान, हाथ, कमर, पैर...हर जगह दी चोट, बेरहमी से दोस्त को मारकर कुएं में फेंकी लाश; खुद लहूलुहान पहुंचा थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कान, हाथ, कमर, पैर...हर जगह दी चोट, बेरहमी से दोस्त को मारकर कुएं में फेंकी लाश; खुद लहूलुहान पहुंचा थाने
आगरा के किरावली के गांव सलेमाबाद में चंद्रवीर उर्फ मोनू(15) की हत्या दोस्त अभिषेक ने दाैड़ लगाने के दाैरान हुए झगड़े के बाद की थी। अभिषेक को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसने कई राज उगले हैं। हालांकि झगड़े की वजह के बारे में कुछ नहीं बताया। गांव में तनाव देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात की गई है। उधर, सांसद राजकुमार चाहर ने रविवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की। सलेमाबाद निवासी देवेंद्र सिंह का बेटा चंद्रवीर उर्फ मोनू कक्षा 11 का छात्र था। शुक्रवार शाम 6:30 बजे वह गांव के दोस्त अभिषेक(22) के साथ घूमने की बात कहकर घर से निकला था। रात तक घर नहीं पहुंचा। उधर, अभिषेक रात 10 बजे खून से लथपथ हालत में किरावली थाने पहुंचा। उसने चंद्रवीर पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया। जांच के लिए पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां चंद्रवीर का शव कुएं में पड़ा मिला। पुलिस ने अभिषेक को हिरासत में ले लिया। हालांकि वह घायल था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार शाम को उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई। तब पुलिस ने उससे पूछताछ की। एडीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि अभिषेक ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह और मोनू रोजाना गांव के बाहर घूमने जाते थे। घटना वाले दिन गांव से 150 मीटर आगे निकलने पर उनका झगड़ा हो गया। धक्कामुक्की होने लगी। इस दाैरान वह उस स्थान पर पहुंच गए, जहां पर कुआं है। वहां आसपास खेतों पर कंटीले तार लगे हैं। भागने के दाैरान वह कंटीले तार लगने से घायल हो गया। वहीं उसने मोनू को सिर, कान, हाथ, पीठ, कमर और पैर में डंडे से पीटा। इसके बाद घायल मोनू को कुएं में फेंक दिया। डूबने से उसकी मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।