फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two Killed, Including 5-Year-Old, as Roadways Bus Hits Bike in Etah

जन्माष्टमी की रात मौत: रोडवेज बस ने कुचल दिए बाइक सवार, मासूम सहित दो की चली गई जान; तीन की हालत गंभीर

Sat, 05 Sep 2026 02:13 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 05 Sep 2026 02:13 PM IST
सार

एटा में कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम देखने आ रहे बाइक सवार पांच लोगों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, हादसे में पांच वर्षीय मासूम समेत दो की मौत हो गई। दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया; पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Two Killed, Including 5-Year-Old, as Roadways Bus Hits Bike in Etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा देहात कोतवाली  क्षेत्र में महिंद्रा एजेंसी के पास शुक्रवार देर रात रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच साल का मासूम भी शामिल है। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हादसा शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे हुआ। बताया गया कि बाइक सवार एटा में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम देखने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान महिंद्रा एजेंसी के पास रोडवेज बस ने अचानक कट मारा। इससे बाइक बस में जा घुसी और उस पर सवार लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायल गोविंद ने बताया कि वे रात करीब 11:30 बजे एटा आ रहे थे। बाइक पर कुल पांच लोग सवार थे। अचानक रोडवेज बस के कट मारने से बाइक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने थाना मिरहची क्षेत्र के दतेई गांव निवासी श्याम सुंदर और गंगानगर निवासी पांच वर्षीय अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल गोविंद, जूली और वर्षा को प्राथमिक उपचार दिया गया।


श्याम सुंदर के छोटे भाई ने बताया कि वह अपने भाई और अन्य लोगों के साथ कृष्ण जन्माष्टमी देखने एटा जा रहे थे। हनुमान गढ़ी के पास रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में श्याम सुंदर और पांच वर्षीय अर्जुन की मौत हो गई।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। हादसे की परिस्थितियों और रोडवेज बस चालक के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed