{"_id":"6acd1ca6fcc75f99fa0350cd","slug":"video-fraudsters-impersonate-acquaintance-on-facebook-dupe-victim-of-1689-lakh-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फेसबुक पर परिचित बनकर 16.89 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फेसबुक पर परिचित बनकर 16.89 लाख रुपये की ठगी
आगरा के फतेहाबाद में फेसबुक पर विदेश में रह रहे परिचित के नाम से संदेश भेजकर 16.89 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में हरियाणा के फतेहाबाद की साइबर क्राइम पुलिस ने आगरा के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने बैंक खाते भी बेच रखे थे। अब पुलिस खातों के खरीदारों का पता लगा रही है। पकड़े गए आरोपी रितेश, मृत्युंजय और ऋषि निगम उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के नगला परसौती, सेवला जाट के निवासी हैं। इस मामले में साइबर क्राइम थाना फतेहाबाद में 2 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच अधिकारी राहुल देव के अनुसार टोहाना निवासी आर्यन बंसल ने शिकायत दी थी कि उसके पिता के फेसबुक पर विदेश में रह रहे एक परिचित के नाम से संदेश आया था। संदेश भेजने वाले ने खुद को अमेरिका में कानूनी परेशानी में फंसा बताया और जुर्माना भरने के लिए आर्थिक मदद मांगी। परिचित समझकर परिवार ने उसकी मदद की। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों और क्यूआर कोड के माध्यम से कुल 16 लाख 89 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। बाद में परिवार ने वास्तविक परिचित से संपर्क किया तो ठगी का पता चला। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अपने बैंक खाते बेच रखे थे। अब पुलिस उन लोगों की पहचान करने में जुटी है जिन्होंने ये खाते खरीदे थे। नियमानुसार कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।