{"_id":"6aca3a46da1ecdc6a604e06c","slug":"video-food-department-conducts-raid-buckwheat-flour-and-mustard-oil-seized-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खाद्य विभाग ने मारा छापा, कुट्टू का आटा और सरसों का तेल सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खाद्य विभाग ने मारा छापा, कुट्टू का आटा और सरसों का तेल सीज
आगरा में नवरात्र को देखते हुए खाद्य विभाग ने विशेष जांच अभियान शुरू किया है। पहले दिन टीम ने कुट्टू के आटे, घी, तेल समेत 13 सामग्री के नमूने लैब भेजे हैं। घटिया-मिलावटी की आशंका पर कुट्टू का आटा और सरसों का तेल भी सीज किया। इनकी जांच भी कराई जा रही है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि टीम ने अछनेरा के जिंदल ट्रेडर्स पर जांच की। कुट्टू के आटे के 38 पैकेट मिले। नमी और घटिया प्रतीत होने पर सीज कर दिया है। लोहामंडी स्थित गोपालदास ऑयल स्टोर पर टीम ने 180 लीटर सरसों का तेल सीज किया। इसमें मिलावट की आशंका है। इसकी कीमत 18 हजार रुपये है। यहीं से कृष्णा ब्रांड घी, माधव ब्रांड घी और सरसों के तेल के तीन नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए। इसके अलावा बुंदू कटारा स्थित प्रीत किराना स्टोर से मूंगफली का दाना, जय शिवशंकर ट्रेडर्स से साबुत कुट्टू, नुनिहाई स्थित द्वारिकाधीश फूड इंडस्ट्रीज से घी के तीन, केके नगर सिकंदरा स्थित जेप्टो लिमिटेड से आनंदा और मिल्कफूड ब्रांड के घी के नमूने लिए। कृष्णा नगर बंसल गृह उद्योग के यहां से कुट्टू का आटा और सिंघाड़े का आटा का नमूना लेकर लैब में जांच के लिए भेजा। सहायक आयुक्त ने बताया कि जांच में नमूने फेल होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।