{"_id":"6a9b0730d5297e1d940d563f","slug":"video-father-kills-daughter-in-agra-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में पिता ने किया बेटी का कत्ल, फिर खुद ही पहुंच गया थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में पिता ने किया बेटी का कत्ल, फिर खुद ही पहुंच गया थाने
पिता बेटी के प्रेम संबंध से नाराज होकर हैवान बन गया। अपने ही हाथों से गला दबाकर बेटी को मार डाला। हत्या के बाद थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को जानकारी दी तो वे भी सन्न रह गए। घर लौटी मां ने बेड पर बेटी का शव पड़ा देखा तो फूट-फूटकर रोने लगीं। कुछ ही देर में बेसुध होकर गिर पड़ीं। पड़ोस की महिलाओं ने उन्हें संभाला। होश में आने पर रोते हुए एक ही बात बोल रही थीं...बेटी तू कहां चली गई, वापस आ जा। मैं बाहर क्यों गई जो बेटी की जान चली गई। पंचगाई खेड़ा निवासी चंद्रवीर की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। दो संतानों में बड़ा बेटा लवकुश पढ़ाई के बाद गुरुग्राम में चाचा के साथ नाैकरी करता है। बेटी लविश्का (17) इंटरमीडिएट की छात्रा थी। वह दूसरी जाति के युवक से प्रेम करती थी। फोन पर बात करते देखकर पिता को शक हो गया था। उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। मंगलवार को चंद्रवीर ने बेटी को डांट दिया तो वह घर से चली गई थी और देर रात वापस लाैटी। तब तक पिता ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी थी। बुधवार को वह बेटी को लेकर थाने बयान दर्ज कराने पहुंचे थे। पुलिस ने बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया था। कोर्ट में बयान होने बाकी थे। बृहस्पतिवार को लविश्का का भाई लवकुश गुरुग्राम चला गया था। दोपहर में मां रजनी भी घर से चली गईं। तभी चंद्रवीर ने बेड पर सो रही बेटी के सिर पर बांके से प्रहार किया। वह तड़पने लगी तो हाथों से गला दबा दिया। पड़ोसियों ने बताया कि आए दिन पिता-पुत्री के बीच झगड़ा होता था। पिता उसकी हत्या कर देगा, ये किसी ने सोचा भी नहीं था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।