यूएस ओपन में हाईवोल्टेज ड्रामा: गांजे की गंध से परेशान हुईं टेनिस स्टार सबालेंका, रोका खेल; सामने आया वीडियो
यूएस ओपन में विश्व नंबर-1 आर्यना सबालेंका के मुकाबले के दौरान उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब उन्होंने स्टैंड से आ रही तेज गांजे की गंध की शिकायत की। उन्होंने चेयर अंपायर से हस्तक्षेप करने को कहा। इसके बाद यूएस ओपन के कर्मचारियों को दर्शकों के बीच भेजा गया, ताकि गंध के स्रोत का पता लगाया जा सके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व नंबर-1 ने अंपायर से सीधे कहा, 'कोई गांजा पी रहा है'
सबालेंका यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अंपायर से इस मामले में कार्रवाई करने का अनुरोध किया और बताया कि गंध इतनी तेज थी कि मैच के दौरान उसे नजरअंदाज करना मुश्किल हो रहा था। उन्होंने कहा, 'क्या आप वहां जाकर उन्हें इसे रोकने के लिए कह सकते हैं, क्योंकि इसकी गंध बहुत तेज है?'
Aryna Sabalenka frenó su partido en el US Open por un espectador que estaba fumando marihuana en la tribuna.
— Tiempo De Tenis (@Tiempodetenis1) September 4, 2026
🗣 "Es muy fuerte".
Cosas que pasan en Nueva York. pic.twitter.com/iZ02IIyUab
— media (@kims_archive) September 4, 2026
Aryna Sabalenka had to speak to the umpire mid-match at the U.S. Open due to someone smoking weed:
— The Tennis Letter (@TheTennisLetter) September 4, 2026
“Someone is smoking weed. Do you mind? Because it’s so strong.”
pic.twitter.com/Fx2JnzZ6QN
सबालेंका की शिकायत के बाद चेयर अंपायर ने मामले को गंभीरता से लिया। तुरंत यूएस ओपन के कर्मचारियों को दर्शक दीर्घा में भेजा गया। कर्मचारियों ने यह पता लगाने की कोशिश की कि आखिर गांजे की गंध किस हिस्से से आ रही है और इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति कौन है। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान मुकाबला कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। कोर्ट पर मौजूद सबालेंका और उनकी प्रतिद्वंद्वी राखिमोवा के साथ-साथ दर्शकों का ध्यान भी इस असामान्य घटना की ओर चला गया। टेनिस मुकाबलों में दर्शकों की तरफ से होने वाले व्यवधान कोई नई बात नहीं हैं, लेकिन किसी खिलाड़ी द्वारा मैच के बीच सीधे तौर पर गांजे की गंध की शिकायत करना निश्चित रूप से असामान्य घटना रही।
— media (@kims_archive) September 4, 2026
सबालेंका पहली खिलाड़ी नहीं हैं, जिन्होंने इस साल यूएस ओपन के दौरान दर्शकों के बीच से आने वाली गांजे की गंध को लेकर नाराजगी जताई है। फ्रांस के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी एड्रियन मन्नारिनो भी फ्लशिंग मीडोज में इस तरह की स्थिति पर अपनी निराशा जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों के व्यवहार और मैचों के माहौल को लेकर सवाल उठाए थे।
यूएस ओपन दुनिया के सबसे बड़े टेनिस टूर्नामेंटों में से एक है और हर साल यहां बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचते हैं। मैचों के दौरान दर्शकों की प्रतिक्रियाएं, शोर और अलग-अलग तरह की गतिविधियां माहौल का हिस्सा रहती हैं। हालांकि, खिलाड़ियों के लिए एकाग्रता बनाए रखना बेहद महत्वपूर्ण होता है और किसी भी तरह की तेज गंध या व्यवधान उनके खेल को प्रभावित कर सकता है। इस घटना के बावजूद सबालेंका का पूरा ध्यान अपने अभियान पर रहा। वह यूएस ओपन की गत चैंपियन हैं और दुनिया की नंबर-एक खिलाड़ी के रूप में टूर्नामेंट में उतरी हैं। ऐसे में उन पर खिताब बचाने की बड़ी जिम्मेदारी है।