{"_id":"6a9aadd7926051f8060a42e5","slug":"video-national-book-fair-to-be-held-in-agra-after-21-years-kicks-off-on-september-5-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में 21 साल बाद लगेगा राष्ट्रीय पुस्तक मेला, पांच सितंबर से शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में 21 साल बाद लगेगा राष्ट्रीय पुस्तक मेला, पांच सितंबर से शुभारंभ
किताबों के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। करीब 21 साल बाद आगरा में राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन होने जा रहा है। आगरा कॉलेज के सप्रू हॉस्टल परिसर में 5 से 14 सितंबर तक दस दिवसीय पुस्तक मेला लगेगा। यहां देश के प्रतिष्ठित प्रकाशकों की बुक स्टॉल लगेंगी, जहां साहित्य, इतिहास, संस्कृति, बाल साहित्य, प्रतियोगी परीक्षाओं, विज्ञान और समसामयिक विषयों से जुड़ी किताबें उपलब्ध रहेंगी। मेला प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा। आयोजकों के मुताबिक, अलग-अलग प्रकाशकों की हजारों किताबें एक ही परिसर में मिलने से पाठकों को अपनी पसंद की पुस्तकें चुनने का अवसर मिलेगा। मेले में उपकार प्रकाशन, राजपाल एंड संस, नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया, वाणी प्रकाशन, राजकमल प्रकाशन, निखिल पब्लिशर्स समेत कई प्रकाशकों की भागीदारी प्रस्तावित है। राष्ट्रीय पुस्तक मेले में केवल किताबों की स्टॉल ही नहीं होंगी, बल्कि साहित्य और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे। 6 सितंबर को वरिष्ठ पत्रकार राजेश शुक्ल की पुस्तकों का लोकार्पण होगा। 9 सितंबर को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और 10 सितंबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा ‘लेखक से मिलिए’, साहित्यिक संवाद, चित्रकला, लोकगीत, देशभक्ति गीत, एकल नाट्य और बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता भी प्रस्तावित है। आयोजकों का कहना है कि डिजिटल दौर में बच्चों और युवाओं को किताबों से जोड़ना और पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना मेले का प्रमुख उद्देश्य है। विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, पुस्तकालयों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और आम पाठकों से मेले में पहुंचने की अपील की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।