फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Online Earning Scam: Man Loses 22 Lakh After Being Lured With Profits

लालच बुरी बला: पहली कमाई तीन हजार, फिर लोगों से उधार लिया, पत्नी के जेवर तक रखे गिरवी; गंवा दिए 22 लाख रुपये

Fri, 04 Sep 2026 10:15 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 04 Sep 2026 10:15 PM IST
सार

फिरोजाबाद में ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर युवक से 22 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपी ने पहले तीन हजार रुपये पर मुनाफा देकर भरोसा जीता था। मुनाफे के लालच में युवक पत्नी के जेवर गिरवी रखने और कर्ज लेने के बाद भी रकम भेजता रहा, लेकिन पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Online Earning Scam: Man Loses 22 Lakh After Being Lured With Profits
युवक सांकेतिक फोटो - फोटो : istock

विस्तार

साइबर ठगी और ऑनलाइन कमाई के नाम पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। थाना रामगढ़ क्षेत्र के रविदास नगर सैलई निवासी एक युवक ऑनलाइन कमाई के जाल में फंसकर 22 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित ने अपनी जमा पूंजी गंवाने के साथ-साथ पत्नी के जेवर गिरवी रखकर और कर्ज लेकर आरोपी को रकम भेजी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित मनोज कुमार द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, फरवरी माह में उसकी मुलाकात एक मित्र के माध्यम से सौरभ यादव नाम के व्यक्ति से हुई थी। सौरभ ने उसे कम समय में ऑनलाइन पैसे कमाने का झांसा दिया। शुरुआत में आरोपी ने पीड़ित से 3 हजार रुपये लगवाए और मुनाफे के साथ रकम वापस लौटाकर उसका विश्वास जीत लिया। भरोसा बढ़ते ही मनोज ने अधिक रकम लगानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पीड़ित ने अपनी मूल रकम और मुनाफा निकालने की कोशिश की, तो आरोपी ने और पैसे निवेश करने का दबाव बनाया। पीड़ित झांसे में आकर अपनी पत्नी के जेवर बेचने/गिरवी रखने के साथ-साथ रिश्तेदारों व परिचितों से कर्ज लेकर आरोपी के बताए खातों में पैसे ट्रांसफर करता रहा। इस तरह वह किस्तों में कुल 22 लाख रुपये दे बैठा।
विज्ञापन

पूरी तरह बर्बाद होने के बाद जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि थाना रामगढ़ पुलिस ने आरोपी सौरभ यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर साइबर सेल की मदद से मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed