{"_id":"6a9aedff889641a534060d2f","slug":"power-worker-jumps-into-yamuna-after-wife-dispute-rescue-halted-after-crocodile-spotted-2026-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना में कूदा विद्युतकर्मी: रेस्क्यू करने पहुंची टीम के सामने आया ऐसा खौफनाक नजारा, नदी में उतरने से किया मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में कूदा विद्युतकर्मी: रेस्क्यू करने पहुंची टीम के सामने आया ऐसा खौफनाक नजारा, नदी में उतरने से किया मना
Fri, 04 Sep 2026 09:42 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 04 Sep 2026 09:42 PM IST
सार
पत्नी से विवाद के बाद संविदा विद्युतकर्मी रामनरेश ने बटेश्वर के नौरंगी घाट पुल से यमुना में छलांग लगा दी। रेस्क्यू के दौरान नदी में मगरमच्छ दिखाई देने से गोताखोर पीछे हट गए, जिसके बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विद्युतकर्मी और भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बटेश्वर धाम स्थित नौरंगी घाट पुल से शुक्रवार सुबह गृहकलह से क्षुब्ध युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। टेंपो चालक की सूचना पर पहुंची पुलिस को पुल की रेलिंग के पास युवक की चप्पलें पड़ी मिलीं। पुलिस के बताने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान नदी में मगरमच्छ दिखाई देने पर रेस्क्यू के लिए लाए गए गोताखोरों ने नदी में उतरने से इन्कार कर दिया। बचाव कार्य रुकने से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने पुल पर ट्रक खड़ा कर जाम लगा दिया, जिससे एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। जाम खुलवाने के लिए परिजन और ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
सुबह करीब 10:30 बजे नसीरपुर जिला फिरोजाबाद के निवासी रामनरेश (40) नसीरपुर विद्युत उपकेंद्र में संविदा पर लाइनमैन के पद पर तैनात थे। सुबह वह टेंपो से बटेश्वर धाम स्थित नौरंगी घाट पुल पर पहुंचा और वहीं से उसने यमुना में छलांग लगा दी। टेंपो चालक रामनरेश को पहले से जानता था तो उसने मामले की जानकारी नौरंगी घाट चौकी और बटेश्वर चौकी पुलिस को दी। नौरंगी घाट चौकी प्रभारी और बटेश्वर चौकी इंचार्ज स्थानीय गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर परिजन और ग्रामीण भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोताखोर अनिल गोस्वामी और राजकुमार नरवरिया जैसे ही नदी में उतरने लगे, तभी वहां एक मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देख गोताखोरों ने नदी में उतरने से इनकार कर दिया। रेस्क्यू रुकने से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने पुल पर ट्रक खड़ा कर जाम लगा दिया। जाम करीब एक घंटे तक लगा रहने से यातायात व्यवस्था अवरुद्ध हो गई। जाम खुलवाने के दौरान परिजन और ग्रामीणों की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। मामले की जानकारी के बाद सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी भी मौके पर पहुंच गईं। सीओ के समझाने और संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप पर पीएसी के विशेषज्ञ गोताखोरों को बुलाए जाने के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम खोला। देर रात तक पुलिस और ग्रामीण गोताखोरों की टीम के आने का इंतजार कर रहे थे।
पत्नी से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम
रामनरेश के भतीजे मुकेश ने बताया कि सुबह चाचा रामनरेश का चाची सुलेखा से विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से निकल आए और यमुना में छलांग लगा दी। रामनरेश ने अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन बच्चों को बिलखते छोड़ा है। बड़ी बेटी का विवाह हो चुका है, जबकि एक बेटा और एक बेटी अविवाहित हैं।
रामनरेश के भतीजे मुकेश ने बताया कि सुबह चाचा रामनरेश का चाची सुलेखा से विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से निकल आए और यमुना में छलांग लगा दी। रामनरेश ने अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन बच्चों को बिलखते छोड़ा है। बड़ी बेटी का विवाह हो चुका है, जबकि एक बेटा और एक बेटी अविवाहित हैं।
एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया कि आगरा और फिरोजाबाद से पीएसी के गोताखोरों को बुलाकर संविदा विद्युतकर्मी की नदी में तलाश कराई जा रही है। फिलहाल घटना के संबंध में परिजन की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।