{"_id":"6abaae7ff3a3d0a19e03b9b5","slug":"video-encroachment-on-government-land-administration-issues-notices-to-400-people-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सरकारी भूमि पर कब्जा, प्रशासन ने 400 लोगों को दिए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सरकारी भूमि पर कब्जा, प्रशासन ने 400 लोगों को दिए नोटिस
दस्तावेज में छेड़छाड़ कर आगरा विकास प्राधिकरण से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) हासिल करने, नक्शा पास कराने और अवैध निर्माण के मामले में प्रशासन सख्ती दिखाने जा रहा है। जिला प्रशासन ने सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराने के लिए बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दी है। 400 लोगों को नोटिस भेजे गए हैं। प्रशासन गुड़ की मंडी, हनुमान गली में सरकारी जमीनों की तलाश में जुट गया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जिस जमीन को निजी दिखाकर एनओसी हासिल की गई, उसके आसपास काफी इमारतें बनी हुई हैं। प्रशासन स्पष्ट करना चाहता है कि सिर्फ वही जमीन सरकारी थी या अन्य किसी सरकारी जमीन पर भी अवैध निर्माण है। इसके साथ ही प्रशासन ने सार्वजनिक परिसर (अनधिकृत कब्जेदार/अधिभोगियों को बेदखल करना) अधिनियम, 1971 के तहत सरकारी भूमि पर काबिज करीब 400 कब्जाधारकों को बेदखली का नोटिस जारी कर दिया है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि सरकारी संपत्ति पर किसी भी तरह का अतिक्रमण या अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।