{"_id":"6acba108a2fb21806d0957b7","slug":"video-dispute-over-plucking-oranges-from-field-aunt-and-nephew-beaten-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खेत से माल्टा तोड़ने पर विवाद, चाची-भतीजे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खेत से माल्टा तोड़ने पर विवाद, चाची-भतीजे को पीटा
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के गांव कसियाई में शनिवार सुबह खेत से माल्टा तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान हुई मारपीट में चाची और उनका छह वर्षीय भतीजा घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मेडिकल के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव कसियाई निवासी कस्तूरी देवी पत्नी गोपाल ने बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे उनका छह वर्षीय भतीजा कुनाल पुत्र तरुण गांव के एक युवक के खेत से माल्टा तोड़ रहा था। इसी बात को लेकर गांव के कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। कुनाल को बचाने पहुंची कस्तूरी देवी की भी पिटाई कर दी गई। घटना में चाची-भतीजा घायल हो गए। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।