{"_id":"6abaae9b33eb4adaa30e25ca","slug":"video-couple-and-son-beaten-for-objecting-to-verbal-abuse-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गाली-गलौज के विरोध पर दंपती और बेटे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गाली-गलौज के विरोध पर दंपती और बेटे को पीटा
आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव चमरपुरा में गाली-गलौज का विरोध करने पर दंपती और उनके पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया। गांव चमरपुरा निवासी संजय पुत्र ख्यालीराम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रविवार दोपहर करीब तीन बजे उसकी पत्नी पूजा फतेहाबाद से घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव का ही एक युवक उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। पूजा ने फोन कर इसकी जानकारी पति संजय को दी। संजय मौके पर पहुंचा तो आरोप है कि युवक ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी।संजय के अनुसार, पत्नी ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इसी दौरान उनका पुत्र कृषि मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि उसके साथ भी मारपीट कर दी गई। घटना में संजय, उसकी पत्नी पूजा और पुत्र कृषि घायल हो गए। एसीपी इमरान अहमद ने बताया पुलिस ने तीनों को उपचार एवं मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।