{"_id":"6acd1ca3869312b8ed02a121","slug":"video-constable-accused-of-murder-still-at-large-family-appeals-to-chief-minister-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हत्यारोपी सिपाही पकड़ से दूर, परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हत्यारोपी सिपाही पकड़ से दूर, परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
ढाबा संचालक बीटू लवानिया की हत्या कर भागा प्रयागराज का सिपाही जैकी चाैधरी दो दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। जांच में सामने आया कि उसने .9 एमएम की पिस्टल से गोली चलाई थी। वह बिना अवकाश लिए ही घर आया था। उधर, पीड़ित परिजन ने वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर मुख्यमंत्री से आरोपी की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है। सेवला जाट निवासी बीटू लवानिया (33) की शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपने दोस्त देवा और रवि के साथ ऑटो में बैठे थे। आरोपी जैकी प्रयागराज में एक अधिकारी का गनर है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को चेक किया है, जिसमें आरोपी नजर आया है। पुलिस को घटनास्थल से दो खोखे भी पड़े मिले थे। एसीपी सदर अमीषा सिंह ने बताया कि जैकी 2011 में सिपाही पद पर भर्ती हुआ था। वर्ष 2012 में उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज हुई। एक युवती ने आत्महत्या की थी। वह उसकी दोस्त थी। हालांकि बाद में समझाैता हो गया। इस कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई। अब इस मामले में आरोपी की तलाश में टीम लगी है। प्रयागराज भी टीम को भेजा गया है। प्रतिबंधित बोर से गोली चलाने की बात सामने आई है। आशंका है कि उसने पुलिस की पिस्टल से गोली चलाई हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।