{"_id":"6acba1149dcb65ea770c81bd","slug":"video-class-12-pass-man-jailed-for-cheating-people-by-posing-as-dgp-pro-friend-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: इंटर पास युवक करता था डीजीपी के पीआरओ का दोस्त बताकर ठगी, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: इंटर पास युवक करता था डीजीपी के पीआरओ का दोस्त बताकर ठगी, भेजा जेल
खुद को डीजीपी के पीआरओ का दोस्त बताकर यूपी और राजस्थान के बेरोजगारों से करोड़ों की ठगी करने वाले 12वीं पास आरोपी वीरू शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके मोबाइल में कई विभागों के फर्जी नियुक्तिपत्र मिले हैं। आरोपी ने आगरा की शिक्षिका के बेटे की पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर 13.25 लाख ठगे थे। न्यायालय ने उसे जेल भेजा है। उसके अन्य साथी की पुलिस तलाश कर रही है। सदर के मुस्तफा क्वाटर निवासी अरविंद सक्सेना ने शमसाबाद रोड के रौनक एंक्लेव निवासी वीरू शर्मा पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया कि उनकी पत्नी सरकारी शिक्षक सुनीता की कुछ समय पहले बीएलओ के काम के दौरान रोहता में वीरू से मुलाकात हुई थी। वीरू ने खुद को समाजसेवी बताया और लखनऊ के अधिकारियों से संबंध होने की बात कही। खुद को डीजीपी के पीआरओ का करीबी दोस्त बताकर नौकरी लगवाने के लिए 13.25 लाख लिए। आरोपी ने भरोसे में लेने के लिए डीजीपी का पीआरओ बताने वाले अपने साथी राज शर्मा से बात भी कराई थी। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने बताया कि मात्र 12वीं पास वीरू अपने रहन-सहन दिखाकर लोगों को जाल में फंसा लेता था। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि आरोपी ने यूपी और राजस्थान में आठ बेरोजगारों से सवा करोड़ से अधिक ठगी की वारदात कबूल की है। उसके साथियों का पुलिस पता लगा रही है। आरोपी पुलिस विभाग के अलावा अन्य सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।