{"_id":"6b05c5d288166d1654019c9a","slug":"a-woman-who-came-to-agra-to-perform-deepdaan-on-kartik-purnima-drowned-in-yamuna-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आगरा में कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान करने आई महिला यमुना में डूबी, गोताखोरों व स्टीमर की मदद से तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आगरा में कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान करने आई महिला यमुना में डूबी, गोताखोरों व स्टीमर की मदद से तलाश शुरू
Tue, 24 Nov 2026 10:44 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Akash Dubey
Updated Tue, 24 Nov 2026 10:44 PM IST
सार
आगरा के जवाहर पुल के नीचे दीपदान करते समय 60 वर्षीय पार्वती देवी उर्फ सविता यमुना में डूब गईं। पैर फिसलने से वह तेज बहाव में बह गईं। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
तलाश में जुटी टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में जवाहर पुल के नीचे कार्तिक पूर्णिमा पर यमुना किनारे दीपदान करने पहुंचीं 60 वर्षीय महिला नदी में डूब गईं। दीपदान करते समय अचानक पैर फिसलने से वह यमुना के तेज बहाव में बह गईं। साथ आई महिलाओं की सूचना पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों और स्टीमर की मदद से महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
थाना बरहन क्षेत्र के गांव खांडा निवासी भगवान सिंह की पत्नी पार्वती देवी उर्फ सविता मंगलवार शाम करीब पांच बजे पड़ोस में रहने वाली ममता, गीता देवी, कमला देवी और दो अन्य महिलाओं के साथ जवाहर पुल के नीचे यमुना में दीपदान करने पहुंची थीं। उनके बड़े बेटे प्रवेंद्र कुमार उर्फ टिंकू कपड़े की दुकान पर काम करते हैं, जबकि छोटा बेटा चंद्रभान एक निजी फैक्टरी में नौकरी करता है।
विज्ञापन
साथ आई महिलाओं ने बताया कि वे जवाहर पुल के रास्ते नदी किनारे पहुंची थीं। पार्वती देवी घाट पर जाने के बजाय पुल के दूसरी तरफ यमुना किनारे दीपदान कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गईं। महिलाओं ने शोर मचाकर मदद मांगी, लेकिन तब तक वह नदी के तेज बहाव में लापता हो चुकी थीं।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों व स्टीमर की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर ग्रामीण भी पहुंच गए। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि महिला की तलाश के लिए गोताखोरों और स्टीमर को लगाया गया है। रामबाग चौकी इंचार्ज आदित्य वाजपेई रेस्क्यू टीम के साथ लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे है।
