Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ben-Stokes-enters-ipl-auction-2026-11-bangladesh-players-register

आईपीएल 2027: नीलामी में उतरेंगे स्टोक्स, 11 बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने किया रजिस्ट्रेशन; मुस्तफिजुर का नाम गायब

Tue, 24 Nov 2026 10:37 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 24 Nov 2026 10:37 PM IST
सार

आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी के लिए बेन स्टोक्स और कैमरन बैनक्रॉफ्ट समेत 1220 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। बांग्लादेश के 11 खिलाड़ी नीलामी में शामिल होंगे, लेकिन मुस्तफिजुर रहमान का नाम सूची से गायब है। 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली नीलामी में 10 टीमें 66 खाली स्लॉट के लिए बोली लगाएंगी।

विज्ञापन
Ben-Stokes-enters-ipl-auction-2026-11-bangladesh-players-register
बेन स्टोक्स - फोटो : England Cricket

विस्तार

आईपीएल 2027 की मिनी नीलामी को लेकर खिलाड़ियों की सूची सामने आ गई है। 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली नीलामी के लिए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट समेत कई बड़े विदेशी खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं, बांग्लादेश के 11 खिलाड़ियों ने भी नीलामी के लिए नाम दिया है, लेकिन तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान इस सूची में शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन


दो करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर स्टोक्स ने कराया रजिस्ट्रेशन
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स आईपीएल नीलामी में आकर्षण का केंद्र रह सकते हैं। उन्होंने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखा है। स्टोक्स आखिरी बार 2023 में आईपीएल में खेले थे। उस दौरान उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से दो मुकाबले खेले थे। स्टोक्स इससे पहले राजस्थान रॉयल्स और अब बंद हो चुकी राइजिंग पुणे सुपरजायंट की टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब वह आईपीएल नीलामी में अपनी किस्मत आजमाने उतरेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

Ben-Stokes-enters-ipl-auction-2026-11-bangladesh-players-register
कैमरन बैनक्रॉफ्ट - फोटो : ANI
बॉल टेंपरिंग विवाद से जुड़े बैनक्रॉफ्ट भी नीलामी में
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने भी आईपीएल नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। उनका बेस प्राइस 75 लाख रुपये है। बैनक्रॉफ्ट 2018 के बॉल टेंपरिंग विवाद को लेकर चर्चा में रहे थे। हाल ही में उन्होंने इस मामले में अपनी भूमिका को लेकर सफाई दी थी और पैट कमिंस के दावों पर भी प्रतिक्रिया दी थी। 34 वर्षीय बैनक्रॉफ्ट ने अब तक आईपीएल में कोई मुकाबला नहीं खेला है। हालांकि, वह ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (बीबीएल) में नियमित रूप से खेलते रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने भी नीलामी के लिए अपना नाम दर्ज कराया है। हालांकि, टूर्नामेंट के अधिकांश हिस्से में उनकी उपलब्धता को लेकर आशंका है।
विज्ञापन

बांग्लादेश के 11 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, मुस्तफिजुर बाहर
आईपीएल नीलामी के लिए बांग्लादेश के कुल 11 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। हालांकि, तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान का नाम इस सूची में नहीं है। मुस्तफिजुर को पिछले साल बीसीसीआई के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रिलीज कर दिया था। इस घटनाक्रम के बाद बांग्लादेश ने भारत में होने वाले टी20 विश्व कप से हटने का फैसला किया था।

नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले बांग्लादेशी खिलाड़ी कौन?
  • हसन महमूद
  • परवेज हुसैन इमोन
  • रिपोन मंडल
  • रिशाद हुसैन
  • सैफ हसन
  • शाक महेदी हसन
  • शमीम हुसैन
  • शोरिफुल इस्लाम
  • तंजिम हसन साकिब
  • तौहीद हृदोय
  • मोहम्मद रुबेल
विज्ञापन

Ben-Stokes-enters-ipl-auction-2026-11-bangladesh-players-register
आईपीएल - फोटो : BCCI
जापान के खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल
एसोसिएट देशों के खिलाड़ियों में जापान के बेंजामिन इटो डेविस का नाम भी शामिल है। उन्होंने 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर रजिस्ट्रेशन कराया है। ऐसे में गोवा में होने वाली नीलामी में वह भी बोली के लिए उपलब्ध रह सकते हैं।

1220 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 66 स्लॉट खाली
आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 939 भारतीय और 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, 10 टीमों के पास अधिकतम 66 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए ही जगह खाली है। इनमें विदेशी खिलाड़ियों के लिए 25 स्लॉट निर्धारित हैं। रजिस्ट्रेशन कराने वाले खिलाड़ियों में 184 कैप्ड, 994 अनकैप्ड और 42 एसोसिएट देशों के खिलाड़ी शामिल हैं। नीलामी से पहले इस सूची में बड़ी कटौती होने की संभावना है।

10 टीमों ने 184 खिलाड़ियों को किया रिटेन
आईपीएल की सभी 10 फ्रेंचाइजी ने कुल 184 खिलाड़ियों को अपनी टीम में बरकरार रखा है। वहीं, नीलामी में शामिल कैप्ड भारतीय खिलाड़ियों की सूची में 14 नाम हैं। इनमें आकाश दीप, आवेश खान, दीपक चाहर, दीपक हुड्डा, जयदेव उनादकट, करुण नायर, कुलदीप सेन, मयंक अग्रवाल, उमेश यादव, उमरान मलिक, सारांश जैन, शिवम मावी, तुषार देशपांडे और राहुल त्रिपाठी शामिल हैं। अब सभी की नजरें 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली मिनी नीलामी पर रहेंगी, जहां फ्रेंचाइजी अपनी जरूरत के मुताबिक खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed