{"_id":"6a8ae77583b5818b220dc5c3","slug":"video-baba-farid-university-to-get-a-new-vc-soon-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाबा फरीद यूनिवर्सिटी को जल्द मिलेगा नया वीसी, राज्यपाल करेंगे अंतिम फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी को जल्द मिलेगा नया वीसी, राज्यपाल करेंगे अंतिम फैसला
फरीदकोट में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज को जल्द ही नया वाइस चांसलर (वीसी) मिल सकता है। नए वीसी के नाम की घोषणा कभी भी होने की संभावना जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पंजाब की सरकार ने वीसी पद के लिए तीन डॉक्टरों का पैनल तैयार कर राज्यपाल पंजाब को भेज दिया है। पैनल में डॉ. राजिंदर बांसल, डॉ. अवनीश और डॉ. बलजिंदर सिंह के नाम शामिल हैं। अब इन तीनों में से एक नाम पर पंजाब के राज्यपाल अंतिम फैसला करेंगे।
गौरतलब है कि पूर्व वीसी डॉ. राजीव सूद का कार्यकाल पूरा होने के बाद सरकार ने आईएएस अधिकारी मनजीत सिंह बराड़ को बाबा फरीद यूनिवर्सिटी का कार्यकारी वीसी नियुक्त किया हुआ है। वीसी पद के लिए पंजाब सरकार को करीब 70 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से चयन प्रक्रिया के बाद सरकार ने इन तीन डॉक्टरों के नामों का पैनल तैयार किया है, जिसे अब अंतिम मंजूरी के लिए राज्यपाल के पास भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।