फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tanu Sharma, a daughter of Bhaklana village in Hansi, received a grand welcome upon her return to the village after winning a silver medal at the World Wrestling Championships

हांसी: भकलाना की बेटी तनु शर्मा का गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

Sun, 23 Aug 2026 05:44 PM IST
Mayur Sharma मयूर शर्मा
Updated Sun, 23 Aug 2026 05:44 PM IST
Tanu Sharma, a daughter of Bhaklana village in Hansi, received a grand welcome upon her return to the village after winning a silver medal at the World Wrestling Championships
हांसी जिले के भकलाना गांव की बेटी तनु शर्मा ने स्लोवाकिया में आयोजित अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 72 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर देश और हरियाणा का नाम रोशन किया है। तनु ने चैंपियनशिप में भारत को पहला पदक दिलाया।उनकी इस उपलब्धि के बाद भकलाना गांव सहित पूरे हांसी क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस चैंपियनशिप में भारत को 6 मैडल मिले है। इसमें से एक तनु शर्मा का है। आपको बता दे कि विश्व मंच पर शानदार प्रदर्शन के बाद आज तनु के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। गांव के बड़ी संख्या में लोग स्वागत समारोह में शामिल हुए और तनु को फूलमालाएं पहनाकर बधाई दी। गांव के बुजुर्गों ने भी बेटी को आशीर्वाद दिया। यह तनु का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला पदक है। इससे पहले वह राष्ट्रीय स्तर पर पांच पदक अपने नाम कर चुकी हैं। खेलो इंडिया में भी तनु पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं। इस मुकाम के पीछे करीब 10 साल की कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और अनुशासन है। तनु के भाई विष्णु उगालन ने बताया कि तनु को बचपन से ही खेलों में विशेष रुचि थी। कुश्ती के प्रति उसकी प्रतिभा को देखते हुए चाचा और भारतीय सेना से सेवानिवृत्त नरेंद्र शर्मा ने उसे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। सातवीं कक्षा से तनु ने कोच संजय सिहाग के मार्गदर्शन में कुश्ती का प्रशिक्षण शुरू किया। हिसार स्पोर्ट्स सेंटर के कोच सुनील ढुल ने बताया कि तनु ने करीब 10 साल तक लगातार कड़ी मेहनत की है। शुरुआत से ही उसके अंदर खेलों को लेकर जुनून दिखाई देता था। उन्होंने कहा कि आज बेटी की मेहनत का फल देखकर उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। तनु ने अपने स्वागत को लेकर एक दिलचस्प बात साझा की। उसने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के बाद भी उसने कभी कोई बड़ा स्वागत नहीं करवाया था। उसका सपना था कि जब वह विदेश से जीतकर लौटे और जहाज का सफर तय करके गांव पहुंचे, तब उसका जोरदार स्वागत हो। तनु ने बताया कि विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद उसने फोन पर अपने पिता से कहा था, “पापा, अब मैं जहाज में बैठकर आऊंगी, मेरा स्वागत करना।” रविवार को गांव में हुए भव्य स्वागत के साथ उसका यह सपना भी पूरा हो गया। कुश्ती के शुरुआती प्रशिक्षण के बाद हिसार स्पोर्ट्स सेंटर के कोच सुनील ढुल और राजेश नांदल ने भी तनु की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नियमित अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर तनु ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई और अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी तिरंगा लहरा दिया। कोच सुनील ढुल ने कहा कि हरियाणा की मिट्टी और यहां के दूध-दही से पहलवान तैयार होते हैं। तनु ने जिस तरह मेहनत की है, वह पूरे परिवार और गांव के लिए गर्व की बात है। तनु के पिता वीरेंद्र शास्त्री सरकारी विद्यालय में संस्कृत अध्यापक हैं, जबकि मां सुमन लता गृहिणी हैं। परिवार ने हमेशा तनु का हौसला बढ़ाया और उसकी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग दिया। परिवार का कहना है कि इतनी कम उम्र में तनु ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है और उन्हें उम्मीद है कि वह भविष्य में और बड़े मुकाबले जीतेगी तथा ओलंपिक में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेगी। परिजनों के अनुसार, तनु बचपन से ही काफी सक्रिय थी और खेलों के प्रति उसका जुनून साफ दिखाई देता था। वह बचपन में पेड़ों पर भी चढ़ जाती थी और मैदान से उसका लगाव शुरू से ही रहा। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर तनु शर्मा ने साबित कर दिया है कि छोटे गांवों की बेटियां भी अपनी मेहनत, लगन और मजबूत इरादों के दम पर विश्व मंच पर देश का परचम लहरा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मंडी: दरारों से छलनी स्कूल भवन में पढ़ रहे बच्चे, हादसे के इंतजार में व्यवस्था; 15 मई को हुआ निरीक्षण

23 Aug 2026

गोरखपुर में पोल्ट्री-डेयरी कॉन्क्लेव का उद्घाटन

23 Aug 2026

तीन युवक ड्राइवर से ऑटो छीनकर हुए फरार, आरोपी सीसीटीवी में कैद

VIDEO: हनुमान की पूंछ वाली 131 मीटर लंबी कांवड़, शिव और जामवंत के स्वरूप; भक्ति का अनोखा दृश्य

23 Aug 2026

पठानकोट के सुजानपुर में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, संदिग्ध ठिकानों पर की गई जांच

विज्ञापन

Meerut: लगातार दूसरे दिन बारिश का दौर जारी, दिल्ली रोड पर भरा पानी

23 Aug 2026

लखनऊ में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली बोले- जुलूस तय मार्गों से निकालें, बाइक स्टंट न करें

23 Aug 2026
विज्ञापन

क्षिप्रा एक्सप्रेस बनी अखाड़ा: एसी कोच में वेंडर्स का तांडव, शराब छिपाने का विरोध करने पर अटेंडरों को पीटा

23 Aug 2026

चंडीगढ़ के सेक्टर-47 स्थित अय्यप्पा मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

एएमयू परिसर में कार चालक व छात्रों के बीच विवाद, जांच जारी

23 Aug 2026

सोलन संस्कृत महाविद्यालय में परिसर सौंदर्यीकरण शिविर, 50 एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

23 Aug 2026

सिरमौर: नाहन नगर परिषद कार्यालय के नीचे 10 साल से बदहाल सड़क, बारिश में बन जाता है तालाब

23 Aug 2026

गुरुग्राम: सेक्टर-14 मार्केट में रेस्तरां में फटा एसी का कंप्रेसर, घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं

23 Aug 2026

पिताओं ने बल्ले से दिखाया दम, वनस्थली रॉयल्स बनी वीपीएल की विजेता

23 Aug 2026

पानीपत में सेक्टर-29 पार्ट-2 में रग्स फैक्टरी में भीषण आग, सब जलकर खाक

23 Aug 2026

सिरसा के बाद डबवाली में प्रशासन ने चलाया सफाई अभियान, रात के समय उठाया कचरा

23 Aug 2026

एएनटीएफ ने बरामद की छह किलो से अधिक हेरोइन, दो पिस्तौल और दो वाहन बरामद; चार आरोपी गिरफ्तार

रोहतक में विश्व कुश्ती में 5 पदक जीतकर लौटी टीम का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत, कोच प्रदीप का मोरखेड़ी के ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

23 Aug 2026

फिरोजपुर के खाई रोड पर फूड सेफ्टी टीम की कार्रवाई, तीन क्विंटल खराब मिठाई मौके पर नष्ट

पंजाब यूथ रन में दौड़ा जालंधर, सैकड़ों युवाओं ने लिया हिस्सा

23 Aug 2026

टोहाना में सफाई कर्मचारियों के धरने पर पहुंचे कांग्रेस विधायक परमवीर, बोले- मांगें जायज, विधानसभा में उठाऊंगा आवाज

23 Aug 2026

नारनौल में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पहली मालगाड़ी को दिखाई हरी झंडी

अमेरिका में बेगोवाल के युवक की गोली मारकर हत्या, पिज्जा डिलीवरी के दौरान उतारा मौत के घाट

मंडी: चिट्टे के खिलाफ टिहरा में 1 सितंबर से युवा संवाद अभियान, खेल और मैराथन से युवाओं को नशे से दूर रखने की पहल

23 Aug 2026

बौद्ध संग्रहालय में ललितार्चन प्रदर्शनी, उमड़ी भीड़

23 Aug 2026

जींद में जिला कारागार में मनाया रक्षाबंधन, कैदियों को दिलाई नशामुक्ति की प्रतिज्ञा

23 Aug 2026

CG: नेशनल हाईवे के बीचों-बीच खड़ा हो गया जंगली हाथी, वाहनों की लगी लंबी कतार; घंटों थमा रहा ट्रैफिक

23 Aug 2026

कानपुर के जाजमऊ में जेके चौराहा पर रुपये न देने पर मां-बेटे को पीटा

23 Aug 2026

अंबेडकरनगर में 12 केंद्रों पर शुरू हुई अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा

23 Aug 2026

नारनौल में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी, स्थानीय नेताओं का पहुंचना शुरू

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed