{"_id":"6b0572b6519bb725eb07aa17","slug":"agra-cantt-railway-station-grp-constable-saves-tourist-s-life-with-cpr-2026-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवदूत बना सिपाही:यात्री के सीने में उठा तेज दर्द, स्टेशन पर गिरते ही पहुंच गया जवान; इस तरह लौटा दीं सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवदूत बना सिपाही:यात्री के सीने में उठा तेज दर्द, स्टेशन पर गिरते ही पहुंच गया जवान; इस तरह लौटा दीं सांसें
Tue, 24 Nov 2026 04:49 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 24 Nov 2026 04:49 PM IST
सार
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर अचानक सीने में दर्द और चक्कर आने से बिहार निवासी 45 वर्षीय यात्री बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर पहुंचे जीआरपी सिपाही ने करीब 10-15 मिनट तक सीपीआर देकर उन्हें होश में लाने में मदद की।
विज्ञापन
देवदूत बना सिपाही
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में मंगलवार सुबह अचानक सीने में दर्द और चक्कर आने से बेहोश हुए यात्री की जीआरपी के सिपाही प्रेम शंकर भारद्वाज ने सीपीआर देकर जान बचा ली। करीब 10 से 15 मिनट तक प्रयास करने के बाद यात्री को होश आ गया। यात्री की हालत में सुधार होने पर परिजनों ने सिपाही का आभार जताया।
विज्ञापन
Trending Videos
बिहार निवासी 45 वर्षीय नसीर अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ ताजमहल देखने आगरा आए थे। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे परिवार के साथ स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में खड़े थे। इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आया और सीने में दर्द होने के बाद वह बेहोश होकर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए और मदद के लिए पुकारने लगे। मौके पर ड्यूटी कर रहे सिपाही प्रेम शंकर भारद्वाज तुरंत पहुंचे। उन्होंने यात्री को प्राथमिक उपचार देने के साथ सीपीआर दिया। करीब 10 से 15 मिनट बाद यात्री के शरीर में हरकत हुई और उन्हें होश आ गया।
जीआरपी इंस्पेक्टर संदीप तोमर ने बताया कि डॉक्टर की सलाह पर ड्यूटी करने वाले जवानों को आपात स्थिति के लिए एस्पिरिन टैबलेट उपलब्ध कराई गई हैं। सभी जवानों को इनके इस्तेमाल के संबंध में भी बताया गया है। यात्री की हालत सुधरने पर परिवार के लोग आगे के लिए रवाना हो गए। जीआरपी स्टाफ ने प्रेम शंकर भारद्वाज के प्रयास की सराहना की। इंस्पेक्टर ने भी उनकी पीठ थपथपाई।
