{"_id":"6af31fd20dba6d98d50a60d3","slug":"video-car-overturns-on-highway-after-being-hit-by-a-truck-traffic-jam-stretches-for-15-km-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ट्रक की टक्कर से हाईवे पर पलटी कार, डेढ़ किमी तक लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ट्रक की टक्कर से हाईवे पर पलटी कार, डेढ़ किमी तक लगा जाम
आगरा। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सोमवार शाम रामबाग फ्लाईओवर से वाटरवर्क्स की ओर जा रही टाटा नेक्सन कार को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार में फंसे चालक को राहगीरों ने मशक्कत के बाद बाहर निकाला। गनीमत रही कि उसे मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के चलते हाईवे पर करीब डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई।
सिकंदरा के पथरी रोड निवासी अभिनव सेंगर पुत्र आत्माराम सोमवार शाम करीब 5 बजे टाटा नेक्सन कार से फिरोजाबाद से घर लौट रहे थे। रामबाग फ्लाईओवर पार कर वह वाटरवर्क्स की ओर बढ़ रहे थे। बताया गया है कि हाईवे किनारे ऑटो खड़े होने और भीड़ के चलते आगे चल रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस पर अभिनव ने भी अपनी कार रोक दी। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक का चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार में जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार सड़क पर पलट गई।
हादसे के बाद राहगीरों ने कार सवार को बाहर निकाला। कार के शीशे चकनाचूर हो गए और वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि सूचना पर यातायात पुलिस और डिवीजन चौकी पुलिस पहुंची। क्षतिग्रस्त कार हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। ट्रक चालक को वाहन समेत पकड़ लिया गया है। कार चालक की तहरीर पर मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।