{"_id":"6af2c9def911ad5409044a2c","slug":"video-protest-by-the-roadways-punbusprtc-contract-workers-union-in-jagraon-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगरांव में रोडवेज पनबस\/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगरांव में रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन का प्रदर्शन
पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब 25/11 की ओर से पंजाब भर के डिपो गेटों पर गेट रैलियां कर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। जगरांव डिपो के गेट पर प्रदर्शन के दौरान यूनियन नेताओं ने सरकार पर कर्मचारियों की मांगों को लेकर बार-बार भरोसा देकर पीछे हटने के आरोप लगाए। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का तुरंत समाधान नहीं हुआ तो 16 नवंबर से हड़ताल शुरू की जाएगी।
यूनियन के प्रदेश संयुक्त सचिव जलौर सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार के साथ अब तक 65 से 70 बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन इतने दौर की बातचीत और बार-बार दिए गए भरोसों के बावजूद कर्मचारियों की मांगों का कोई ठोस समाधान नहीं निकला। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों से पनबस में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों को पक्का करने के मामले में सरकार लगातार अड़चनें पैदा कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।