{"_id":"6b0062024140785f7f021a5d","slug":"video-brother-killed-over-land-dispute-police-arrest-three-accused-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जमीन के विवाद में भाई को उतारा था माैत के घाट, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जमीन के विवाद में भाई को उतारा था माैत के घाट, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में शाहिद कुरैशी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शाहिद की हत्या उसके सगे भाई अफसर कुरैशी ने अपने दो बेटों आफताब और महताब के साथ मिलकर की थी। जमीन विवाद और 60 लाख रुपये की हिस्सेदारी को लेकर दोनों भाइयों के बीच रंजिश चल रही थी। खाली जमीन को लेकर भी विवाद था। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि शाहिद स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उन पर ईंट से जानलेवा हमला किया था। हमले में गंभीर रूप से घायल शाहिद की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल अफसर कुरैशी और उसके दोनों बेटों आफताब व महताब को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।