Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Schools Found Using Fake UDISE Codes Face Closure Action

कागज में पुराने स्कूल, जमीन पर नए नाम: दो विद्यालय कराए बंद, इन 10 स्कूलों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Sun, 22 Nov 2026 10:33 AM IST
Arun Parashar सलोनी पांडे, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
सलोनी पांडे, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 22 Nov 2026 10:33 AM IST
सार

फर्जीवाड़े में एक सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक की भूमिका भी जांच में सामने आई थी। वह पूर्व में एआरपी मुख्यालय में तैनात थे। इसके अलावा यू-डायस का काम देखने वाले विभागीय कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में है। वह लंबे समय से उसी सीट पर बना रहा।

विज्ञापन
Agra Schools Found Using Fake UDISE Codes Face Closure Action
बीएसए ऑफिस आगरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कागजों में स्कूल का नाम कुछ और जमीन पर संचालित विद्यालय का नाम कुछ और है। पुराने और बंद हो चुके विद्यालयों के यू-डायस कोड का फर्जीवाड़ा किया गया। जांच में 12 विद्यालयों को अवैध तरीके से यू-डायस कोड आवंटित करने की पुष्टि हुई है। इनमें शहर के चर्चित विद्यालयों के साथ मिशनरी स्कूल भी शामिल हैं। जिनमें से 2 स्कूलों बंद किए गए, अन्य 10 को बंद करने की तैयारी है।
विज्ञापन


तत्कालीन बीईओ नगर सुमित कुमार ने सत्र 2025-26 में यू-डायस प्लस डाटा फीडिंग की प्रगति समीक्षा के दौरान यह मामला पकड़ा था। उस समय हुई शिकायत की जांच अब पूरी हुई है। जांच में पता चला कि संबंधित विद्यालयों के नाम पर फर्जी यू-डायस कोड जारी हुए जबकि इनके लिए न तो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कोई पत्रावली भेजी गई थी और न ही संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी ने इसकी अनुमति या संस्तुति की।
विज्ञापन


 
Trending Videos

बीएसए डॉ. राकेश सिंह की ओर से कराई जांच में सामने आया कि 12 विद्यालयों को गलत तरीके से यू-डायस कोड दिए गए। फर्जी हस्ताक्षर के जरिये दस्तावेज तैयार कर उन्हें यू-डायस प्लस पोर्टल पर अपलोड किया गया। यह भी सामने आया कि कुछ पुराने मान्यता प्राप्त और यू-डायस पर पंजीकृत विद्यालय बाद में बंद हो गए लेकिन उनके यू-डायस कोड समाप्त नहीं हुए। इन्हीं पुराने कोड के नाम में बदलाव कर नए नाम से संचालित विद्यालयों के लिए इनका इस्तेमाल किया गया।

कुछ विद्यालयों ने मंडलीय समिति की अनुमति के बिना अपने मूल नाम में भी बदलाव कर लिया। विभाग ने इसके लिए संबंधित विद्यालय प्रबंधन को जिम्मेदार माना है। मामले में एक सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक की भूमिका भी जांच में सामने आई थी। वह पूर्व में एआरपी मुख्यालय में तैनात थे। इसके अलावा यू-डायस का काम देखने वाले विभागीय कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में है। वह लंबे समय से उसी सीट पर बना रहा।

 
विज्ञापन

दो विद्यालय बंद, बाकी की मान्यता होगी खत्म
फर्जी तरीके से यू-डायस कोड आवंटित किए गए विद्यालयों में अकोला का ओम आदर्श विद्यालय और फतेहाबाद का एसडी कॉन्वेंट स्कूल बंद कराया जा चुका है। अन्य विद्यालयों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से इनकी मान्यता प्रत्याहरण की प्रक्रिया शुरू करने के साथ संबंधित यू-डायस कोड निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

 
विज्ञापन

इन विद्यालयों के नाम उजागर
अवैध तरीके से यू-डायस कोड आवंटित किए जाने वाले विद्यालयों में ओम आदर्श विद्यालय, एसडी कॉन्वेंट स्कूल, हेरिटेज कॉन्वेंट स्कूल, अजीजपुर, सेंट पॉल चर्च कॉलेज, खंदारी रोड, एसएसडी कॉन्वेंट स्कूल, दुर्गा विहार बोदला, डीएम इंग्लिश स्कूल, नगला मेवाती रोड ताजगंज, इंदिरा मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल, प्रकाश नगर मोहन, इंडियन पब्लिक स्कूल, शिवनगर नई आबादी नरीपुरा, श्रीमती आरकेडी पब्लिक स्कूल, शांतिपुरम कॉलोनी बोदला, न्यू डिफेंस पब्लिक स्कूल और सेंट एसएन पब्लिक स्कूल, शास्त्री नगर खंदारी के नाम शामिल हैं।

जानिए यू-डायस कोड क्यों है जरूरी
यू-डायस कोड स्कूल की सरकारी पहचान संख्या होती है। मान्यता प्राप्त विद्यालयों की पहचान और उनका शैक्षिक रिकॉर्ड यू-डायस प्लस पोर्टल पर दर्ज किया जाता है। इसमें विद्यालय, विद्यार्थियों, शिक्षकों, कक्षाओं, भवन और अन्य सुविधाओं से जुड़ी जानकारी दर्ज होती है। सरकारी रिकॉर्ड में स्कूल की पहचान और उसकी शैक्षिक स्थिति तय करने में यू-डायस कोड महत्वपूर्ण होता है।

जांच में 12 विद्यालयों के यू-डायस कोड फर्जी पाए गए हैं। इससे स्पष्ट है कि उनकी मान्यता भी फर्जी है। ऐसे विद्यालयों के खिलाफ विभागीय और विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संबंधित स्कूलों को बंद कराया जाएगा और वहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नजदीकी विद्यालयों में शिफ्ट किया जाएगा। गड़बड़ी किस स्तर तक हुई, इसकी भी जांच की जा रही है। -डॉ. राकेश सिंह, बीएसए


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed