{"_id":"6acddc3055f009a3e809c38c","slug":"video-bike-borne-men-allegedly-steal-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पहले लिफ्ट दी, फिर जेब पर हाथ साफ किया, किसान के साथ शातिरों ने की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पहले लिफ्ट दी, फिर जेब पर हाथ साफ किया, किसान के साथ शातिरों ने की वारदात
आगरा के फतेहपुर सीकरी में सोमवार दोपहर एक किसान से लूटपाट की घटना सामने आई है। ग्राम ओलेंडा निवासी किसान सुरेंद्र गहलोत पुत्र प्रेम सिंह ने हाईवे स्थित मंडी परिसर में अपनी बाजरा की फसल 34,160 रुपये में बेची थी। नगदी को पेट की अंदर वाली जेब में रखकर वह बाईपास मोड़ तिराहे पर कस्बे जाने के लिए खड़ा हो गया। इसी दौरान दो बाइक सवारों ने उसे कस्बे ले जाने की बात कहकर अपने बीच में बैठा लिया।
बाइक सवारों ने बाइक को किरावली की ओर मोड़ दिया और रास्ते में किसान की जेब काटकर रुपये निकाल लिए। इसके बाद उन्होंने किसान को बीच रास्ते में उतारकर फरार हो गए। पीड़ित किसान ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम गठित कर घटना स्थल का मुआयना किया और मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।