{"_id":"6a99be0ec1b691516807482b","slug":"video-agarwal-community-held-meeting-and-demanded-action-against-police-personnel-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'लाइन हाजिर नहीं, पुलिसकर्मियों का निलंबन चाहिए', अग्रवाल समाज ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 'लाइन हाजिर नहीं, पुलिसकर्मियों का निलंबन चाहिए', अग्रवाल समाज ने की मांग
आगरा के फतेहपुर सीकरी में जय श्रीराम मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को अग्रवाल समाज की बैठक हुई। इसमें बुधवार को समाज की बैठक के दौरान चौकी इंचार्ज वरुण पवार पर समाज के लोगों से कथित गाली-गलौज और अभद्र भाषा के प्रयोग के आरोप को लेकर रोष जताया गया। समाज के लोगों ने कहा चौकी इंचार्ज और एक सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है। यह कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। समाज ने दोनों के निलंबन की मांग की। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विनय अग्रवाल ने कहा समाज के मान-सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केवल लाइन हाजिर करना पर्याप्त नहीं है। सेवा समिति दूरा के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने कहा पद और कुर्सी से बड़ा समाज का मान-सम्मान है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के ब्रज प्रदेश अध्यक्ष विनोद अग्रवाल और ब्रज प्रदेश उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने युवाओं से समाज के सम्मान की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। आगरा अध्यक्ष राजकुमार गर्ग ने कहा कि वैश्य समाज के साथ होने वाले अन्याय को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इस दौरान मुरारीलाल गोयल, अंजुल गोयल, नेमीचंद गर्ग, विनोद सांवरिया, त्रिलोकचंद मित्तल, राजू प्रधान, मदन गोपाल गर्ग, अनुज मित्तल, हनी गोयल आदि मौजूद रहे। इससे पहले रात थाने में हंगामे की सूचना पर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू चाहर, वैश्य महासभा के अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल भी दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग पुलिस उपायुक्त से की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।